[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म की कहानी को लेकर आया धांसू अपडेट, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म की कहानी को लेकर आया धांसू अपडेट, डायरेक्टर ने किया खुलासा

0
Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म की कहानी को लेकर आया धांसू अपडेट, डायरेक्टर ने किया खुलासा
Drishyam 3

Drishyam 3: अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. जहां इस साल उनकी दो फिल्में ‘आजाद’ और ‘रेड 2’ आ चुकी हैं, वहीं अब उनकी सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी.

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से ये चर्चा थी कि ‘दृश्यम 3’ बनने जा रही है, लेकिन ये कंफ्यूजन बना हुआ था कि फिल्म एक ओरिजिनल स्क्रिप्ट होगी या फिर मलयालम वर्जन का हिंदी रीमेक? अब इस सवाल का जवाब खुद फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने दे दिया है.

तीन भाषाओं में एक साथ होगी रिलीज

डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने कंफर्म किया है कि ‘दृश्यम 3’ को हिंदी, मलयालम और तेलुगु तीनों भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा. जिसमें से हिंदी भाषा में अजय देवगन, मलयालम में मोहनलाल और तेलुगु में वेंकटेश लीड रोल में होंगे. तीनों भाषाओं में फिल्म की स्टोरी लाइन एक जैसी होगी, लेकिन प्रेजेंटेशन और नेरेटिव एलिमेंट्स में थोड़ा बदलाव होगा ताकि हर रीजन के दर्शकों से बेहतर कनेक्शन बन सके.

क्या होगा स्टोरी में खास?

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पहचान रही है सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा, और यही इस बार भी मेन फोकस होगा. जीतू जोसेफ ने बताया कि स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है और वो कहानी के थ्रिल और इमोशनल कनेक्ट को बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

कब से शुरू होगी शूटिंग?

पहले यह खबर थी कि शूटिंग सितंबर 2025 में शुरू होगी, लेकिन अब मेकर्स ने स्पष्ट किया है कि दृश्यम 3 की शूटिंग अक्टूबर 2025 में फ्लोर पर जाएगी. तीनों वर्जन को एक साथ रिलीज करने का मोटिव है कि किसी एक भाषा की रिलीज के बाद बाकी भाषाओं की कहानी स्पॉइल न हो. यही कारण है कि इस बार तीनों भाषाओं को एकसाथ रिलीज करने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े: Kuberaa में धनुष संग काम करने पर रश्मिका मंदाना का रिएक्शन, बोलीं- एक बेहतरीन इंसान…

Previous article Bihar Police Constable Admit Card 2025: कब आएगा बिहार पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड, यहां जानें पूरा शेड्यूल
Next article दुनिया से विदा हो गया वो ‘हरियाणवी लाडो’, जिसकी सरपरस्ती ने भारत को दिलाए 5 ओलंपिक मेडल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel