[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बॉक्स ऑफिस पर डबल रोल का कमबैक, इन फिल्मों में दिखेगा सितारों का डबल धमाका

बॉक्स ऑफिस पर डबल रोल का कमबैक, इन फिल्मों में दिखेगा सितारों का डबल धमाका

0
बॉक्स ऑफिस पर डबल रोल का कमबैक, इन फिल्मों में दिखेगा सितारों का डबल धमाका
रामायण और टॉक्सिक, फोटो- इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेमा में डबल रोल या ड्यूल रोल का ट्रेंड हमेशा से दर्शकों को अपनी ओर खींचता रहा है. सलमान खान की ‘जुड़वा’ से लेकर शाहरुख खान की ‘जवान’ तक, दर्शकों ने इस कॉन्सेप्ट को खूब पसंद किया. अब एक बार फिर कई बड़ी फिल्मों में यह ट्रेंड जोर पकड़ता नजर आ रहा है. हाल ही में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के डबल रोल ने दर्शकों को चौंकाया है. इसके अलावा आने वाले समय में भी कई फिल्मों में डबल रोल का तड़का दिखेगा.

‘टॉक्सिक’

साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर पहले ही चर्चा में है. इसमें यश दो अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे-एक पिता और दूसरा उसका बेटा. पिता का किरदार गंभीर दिखाया गया है, जबकि बेटे का अंदाज युवा और अलग है. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी.

‘शक्ति शालिनी’

मोहीत सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से पहचान बनाने वाली अनीत पड्डा अब ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी. यह फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है. खबरों के मुताबिक, अनीत इसमें दो किरदार निभा रही हैं-एक शक्तिशाली रक्षक ‘शक्ति’ और दूसरी बदले की भावना से भरी आत्मा ‘शालिनी’. उनके साथ विशाल जेठवा भी दिखाई देंगे.

‘रामायण’

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे. वह भगवान राम के साथ-साथ परशुराम का किरदार भी निभाएंगे. फिल्म में साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में दिखेंगे. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी-पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा.

‘एनिमल पार्क’

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ में भी डबल रोल देखने को मिलेगा. पहले भाग में रणविजय और अजीज हक का किरदार सामने आया था. अब सीक्वल में दोनों के बीच जबरदस्त टकराव दिखाया जाएगा.

‘कल्कि 2’

प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2’ में भी डबल रोल का बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. इसमें प्रभास एक ओर मॉडर्न दौर के बाउंटी हंटर भैरव और दूसरी ओर महाभारत के योद्धा कर्ण के रूप में नजर आएंगे. फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म 2026 या 2027 में रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 200 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

Previous article आज वैशाख मास के दिन करें इन चीजों का दान
Next article कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel