[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Divyanka Tripathi: ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर दिव्यंका का बयान, बोलीं- सामने वाला जिंदगी के किस पढ़ाव…

Divyanka Tripathi: ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर दिव्यंका का बयान, बोलीं- सामने वाला जिंदगी के किस पढ़ाव…

0
Divyanka Tripathi: ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर दिव्यंका का बयान, बोलीं- सामने वाला जिंदगी के किस पढ़ाव…
Divyanka Tripathi and Mamta Kulkarni

Divyanka Tripathi: मध्य प्रदेश में जन्मी टीवी के जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने हाल ही में वोटिंग के लिए लोगों को जागरूक करने और मतदान में महिलाओं की भागीदारी को लेकर कई बातें की. साथ ही उन्होंने 90 के दशक की पापुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी कि शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने पर भी एक बड़ा बयान दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.

मतदान में फीमेल वोटर को लेकर क्या बोलीं?

दिव्यंका त्रिपाठी ने मतदान में फीमेल वोटर पर बात करते हुए कहा, “कई साल से मध्यप्रदेश की स्टेट आइकॉन हूं. इलेक्शन कमिशन की एंबेसडर भी हूं. मुझे गर्व होता है कि इस प्रदेश में पली बढ़ी हूं. युवाओं को यह सिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि आपका मत जरूरी है, उसे बर्बाद मत जाने दीजिए. हम सरकार से शिकायत करते हैं लेकिन खुद को कभी भी नहीं देखते. इलेक्शन कमीशन इतने अनूठे एफर्ट कर रहा है. फीमेल वोटर ने मेल वोटर से ज्यादा वोटिंग की है. प्रदेश और देश के वोटर आगे आएं.”

ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर बयान

दिव्यंका त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के फैसले पर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा, “यह उनकी चॉइस है. उन्होंने यह लाइफ चुनी है तो बहुत बढ़िया है. सामने वाला जिंदगी के किस पड़ाव में है, क्या सहकर निकला, हम उनकी निजी जिंदगी को नहीं जानते. मैं उनकी रिलेटिव होती तो फिर भी कुछ कह सकती थी.”

महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी शुक्रवार को महामंडलेश्वर बन गई हैं. एक्ट्रेस को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े ने ये उपाधि सौंपी है. इसके साथ ही उनका नाम भी बदल दिया गया है. महामंडलेश्वर बनने के बाद अब वह ममता कुलकर्णी नन्द गिरी नाम से जानी जाएंगी.

यह भी पढ़े: Mamta Kulkarni: ऐसा क्या हुआ ममता कुलकर्णी के साथ कि बन गई किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर?

Previous article Video: JDU MLA गोपाल मंडल ने कुर्सी पर बैठने को लेकर किया बवाल, SDPO को करना पड़ा मामले को शांत
Next article जब संविधान सभा में वाइस प्रेंसिडेंट से बोले गोपा बाबू- इसका तरीका होता है, सर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel