[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh: क्या अब भारत में कॉन्सर्ट नहीं करेंगे दिलजीत दोसांज? बोले- मैं तब तक परफॉर्म नहीं करूंगा जब तक सरकार…

Diljit Dosanjh: क्या अब भारत में कॉन्सर्ट नहीं करेंगे दिलजीत दोसांज? बोले- मैं तब तक परफॉर्म नहीं करूंगा जब तक सरकार…

0
Diljit Dosanjh: क्या अब भारत में कॉन्सर्ट नहीं करेंगे दिलजीत दोसांज? बोले- मैं तब तक परफॉर्म नहीं करूंगा जब तक सरकार…
Diljit Dosanjh wraps up border 2 shooting

Diljit Dosanjh: पंजाब के मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसे जानने के बाद दिलजीत के फैंस काफी निराश हो जायेंगे. दरअसल, सिंगर ने अपने चंडीगढ़ कॉन्सर्ट के दौरान इस बात का ऐलान किया है कि वह तब तक भारत में परफॉर्म नहीं करेंगे, जब तक इस देश में कॉन्सर्ट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर नहीं जाते हैं. अब सिंगर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

‘लाइव शो के लिए प्रॉपर इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं’

दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर सामने आया है, जिसमें सिंगर कॉन्सर्ट के बीच एक बड़ा ऐलान कर रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो में कहा है कि “मैं सम्बंधित अधिकारीयों को बताना चाहता हूं कि भारत में लाइव शो के लिए प्रॉपर इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं. यह एक बड़ा राजस्व पैदा करने वाला क्षेत्र है. यह कई लोगों को आजीविका भी देता है. कृपया इस क्षेत्र पर भी ध्यान दें.”

अब भारत में नहीं होगा दिलजीत का कॉन्सर्ट

दिलजीत दोसांझ ने वीडियो में आगे कहा- मैं मंच को बीच में स्थापित करने की कोशिश करूंगा ताकि लोग मंच के चारों ओर खड़े हो सकें और उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके. जब तक यहां के हालात नहीं सुधरेंगे तब तक मैं यहां शो नहीं करूंगा, यह तय है. हमें परेशान करने के बजाय इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधर करें.

दिलजीत दोसांझ ने कहा ‘झुकेगा नहीं’

दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट को भारत के नए अंतराष्ट्रीय चेस फेडरेशन वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोमराजू को समर्पित किया. साथ ही उन्होंने यहां ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन का आइकॉनिक डायलॉग ‘झुकेगा नहीं’ भी कहा.

Also Read: Diljit Dosanjh: सोशल मीडिया पर रोने के लिए ट्रोल हुईं दिलजीत की फैन, तो सिंगर ने बयान जारी करते हुए लिया स्टैंड

Also Read: Karan Aujla: दिलजीत दोसांझ के बाद करण औजला पर लगा ड्रग्स और शराब को प्रमोट करने का आरोप, दर्ज हुई शिकायत

Previous article Political News : 18 को कांग्रेस का राजभवन मार्च व 21 को आभार समागम, तैयारी में जुटी पार्टी
Next article AAP: दिल्ली में बढ़ते अपराध के कारण महिलाएं असुरक्षित
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel