[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar Worldwide Collection: 22 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल, 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी ‘धुरंधर’, टोटल कमाई जानें

Dhurandhar Worldwide Collection: 22 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल, 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी ‘धुरंधर’, टोटल कमाई जानें

0
Dhurandhar Worldwide Collection: 22 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल, 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी ‘धुरंधर’, टोटल कमाई जानें
धुरंधर वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 22, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की मोस्ट-अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और अब साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दमदार कहानी, टाइट स्क्रीनप्ले और रणवीर सिंह की पावरफुल परफॉर्मेंस ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. यही वजह है कि ‘धुरंधर’ ने रिलीज के महज 22 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार कर लिया है. आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

धुरंधर वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘धुरंधर’ ने 22 दिनों में दुनियाभर से कुल 1002 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. इसके साथ ही यह 2025 की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली है.

वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 647.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है.

डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)

दिनभारत नेट कलेक्शन
दिन 1 (पहला शुक्रवार)₹ 28 करोड़
दिन 2 (पहला शनिवार)₹ 32 करोड़
दिन 3 (पहला रविवार)₹ 43 करोड़
दिन 4 (पहला सोमवार)₹ 23.25 करोड़
दिन 5 (पहला मंगलवार)₹ 27 करोड़
दिन 6 (पहला बुधवार)₹ 27 करोड़
दिन 7 (पहला गुरुवार)₹ 27 करोड़
दिन 8 (दूसरा शुक्रवार)₹ 32.5 करोड़
दिन 9 (दूसरा शनिवार)₹ 53 करोड़
दिन 10 (दूसरा रविवार)₹ 58 करोड़
दिन 11 (दूसरा सोमवार)₹ 30.5 करोड़
दिन 12 (दूसरा मंगलवार)₹ 30.5 करोड़
दिन 13 (दूसरा बुधवार)₹ 25.5 करोड़
दिन 14 (दूसरा गुरुवार)₹ 23.25 करोड़
दिन 15 (तीसरा शुक्रवार)₹ 22.5 करोड़
दिन 16 (तीसरा शनिवार)₹ 34.25 करोड़
दिन 17 (तीसरा रविवार)₹ 38.5 करोड़
दिन 18 (तीसरा सोमवार)₹ 16.5 करोड़
दिन 19 (तीसरा मंगलवार)₹ 17.25 करोड़
दिन 20 (तीसरा बुधवार)₹ 18 करोड़
दिन 21 (तीसरा गुरुवार)₹ 25 करोड़
दिन 22 (चौथा शुक्रवार)₹ 15 करोड़
कुल₹ 647.5 करोड़

तीन हफ्तों तक शानदार पकड़ बनाए रखने के बाद भी फिल्म की कमाई थमी नहीं है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में इसके आंकड़े और मजबूत हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी ने खत्म की मेगा स्टारकास्ट फिल्म की शूटिंग, टीजर के साथ रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट

Previous article चंदा पंचायत में ग्रामसभा कर योजनाओं पर हुई चर्चा
Next article विराट कोहली की दरियादिली, VHT में जिस स्पिनर ने किया आउट, उसी के साथ ली सेल्फी; दिया ऑटोग्राफ वाला बॉल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel