[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से बढ़ी हलचल, एक्शन और थ्रिल से भरा इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस

‘धुरंधर: द रिवेंज’ से बढ़ी हलचल, एक्शन और थ्रिल से भरा इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस

0
‘धुरंधर: द रिवेंज’ से बढ़ी हलचल, एक्शन और थ्रिल से भरा इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस
रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

इस हफ्ते अगर आप थिएटर में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में मौजूद हैं. एक तरफ जहां बड़े बजट की एक्शन फिल्में हैं. वहीं दूसरी ओर रोमांस, कोर्टरूम ड्रामा और कंटेंट-बेस्ड सिनेमा भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है. आइए आपको फिल्मों के बारे में बताते हैं.

धुरंधर: द रिवेंज

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन एक्शन स्पाई थ्रिलर है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी नजर आएंगे. 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म बड़े स्तर की कहानी और दमदार एक्शन के लिए चर्चा में है.

किस्सा कोर्ट कचहरी का

यह फिल्म एक रियलिस्टिक कोर्टरूम ड्रामा है. राजेश शर्मा और बृजेंद्र काला की यह फिल्म 13 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी.

दो दीवाने शहर में

रवि उदयवार के निर्देशन में बनी यह एक इमोशनल लव स्टोरी है. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर इसमें लीड रोल में हैं. फिल्म दो ऐसे युवाओं की कहानी दिखाती है, जो खुद को समझने और समाज के दबाव के बीच प्यार तलाशते हैं. यह 20 मार्च से थिएटर में रिलीज होगी.

अस्सी

अनुभव सिन्हा की यह फिल्म एक गंभीर और संवेदनशील विषय पर आधारित है. कुमुद मिश्रा, तापसी पन्नू, मनोज पाहवा और जीशान अय्यूब स्टारर यह फिल्म एक केस की गहराई और उससे जुड़े सच को सामने लाती है. फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी.

ओ रोमियो

विशाल भारद्वाज की यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है. शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा जैसे बड़े कलाकार इसमें नजर आते हैं. फिल्म में रोमांस, क्राइम और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलता है. यह 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ के ‘हमजा’ ने ठुकराईं ये फिल्में, नहीं करते मना तो पहले ही बन जाते सुपरस्टार

Previous article Bhagalpur news अज्ञात वाहन के धक्के से बच्चा घायल
Next article रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 92.42 तक फिसला; कच्चे तेल और विदेशी निकासी का असर
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel