[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar Record: रणवीर की फिल्म ने ‘हाउसफुल 5’ को दी पटखनी, अगला टारगेट अजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म, विक्की कौशल बोले- सभी धुरंधरों को बधाई

Dhurandhar Record: रणवीर की फिल्म ने ‘हाउसफुल 5’ को दी पटखनी, अगला टारगेट अजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म, विक्की कौशल बोले- सभी धुरंधरों को बधाई

0
Dhurandhar Record: रणवीर की फिल्म ने ‘हाउसफुल 5’ को दी पटखनी, अगला टारगेट अजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म, विक्की कौशल बोले- सभी धुरंधरों को बधाई
धुरंधर ( रणवीर सिंह और विक्की कौशल), फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar Record: फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को पल भर में तोड़ दिया. मूवी की जबरदस्त कमाई जारी है और इसमें दमदार स्टारकास्ट है. हर तरफ फिल्म की ही चर्चा हो रही है. ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर के बाद विक्की कौशल ने भी फिल्म का रिव्यू किया. आदित्य धर की फिल्म के सामने दूसरी अन्य मूवीज का टिकना मुश्किल हो गया. फिल्म तेरे इश्क में का भी हाल कुछ बॉक्स ऑफिस पर ठीक नहीं है और अब इसकी कमाई सिंगल डिजिट में आ गई है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने 190 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया है. अब इसने हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

फिल्म ‘धुरंधर’ ने दी हाउसफुल 5 को मात

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 207.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आठ दिन में ही इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने अक्षय कुमाक, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, चंकी पांडे स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. हाउसफुल 5 का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 198.41 करोड़ रुपये था.

रणवीर सिंह की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की मूवी बाजीराव मस्तानी ने 184.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसका रिकॉर्ड ‘धुरंधर’ ने तोड़ दिया. अब इसका अगला निशाना फिल्म सिंबा है, जिसने भारत में 240 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर के अलावा सारा अली खान, अजय देवगन, सोनू सूद, आषुतोष राणा ने काम किया था.

‘धुरंधर’ का विक्की कौशल ने किया रिव्यू

विक्की कौशल ने ‘धुरंधर’ का रिव्यू करते हुए अपने एक्स पर लिखा, @adityadharfilms आप बहुत शानदार हैं! आपके और आपकी टीम के लिए इस फिल्म को इतने पक्के यकीन, बारीकी और दुनिया को पहली बार दिखाने का कितना बड़ा काम रहा होगा… हैट्स ऑफ! एकदम टॉप परफॉर्मेंस! टेक्निकली शानदार. बहुत दिलचस्प. इसमें शामिल सभी धुरंधरों को बधाई.”

यह भी पढ़ें Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म का अक्षय कुमार ने किया धांसू रिव्यू, कहा- धुरंधर ने हैरान कर दिया, क्या जबरदस्त कहानी है

Previous article Bihar Greenfield City Project: बिहार में बदलेगी शहरों की सूरत! पटना समेत 10 जगहों पर बनेगी ग्रीनफील्ड सिटी
Next article मुझे जलील किया जा रहा, इस्तीफा दूंगा… भर्राए गले से बोले बांग्लादेशी राष्ट्रपति, फोड़ा मोहम्मद यूनुस का भांडा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel