[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar पर प्रीति जिंटा का शानदार रिव्यू, फिल्म को बताया ‘मास्टरपीस’

Dhurandhar पर प्रीति जिंटा का शानदार रिव्यू, फिल्म को बताया ‘मास्टरपीस’

0
Dhurandhar पर प्रीति जिंटा का शानदार रिव्यू, फिल्म को बताया ‘मास्टरपीस’
प्रीति जिंटा ने धुरंधर का रिव्यू किया, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से जबरदस्त सराहना मिल रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा लगातार बरकरार है. भारत में 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी यह फिल्म, वर्ल्डवाइड करीब 600 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

फिल्म देखने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इसकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का नाम भी जुड़ गया है. आइए बताते हैं एक्ट्रेस को कैसी लगी फिल्म.

प्रीति जिंटा ने किया ‘धुरंधर’ का रिव्यू

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ‘धुरंधर’ का रिव्यू शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म का दोपहर का शो देखा, जो पूरी तरह हाउसफुल था. उन्होंने लिखा कि यह उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जो उन्होंने लंबे समय बाद देखी है.

उन्होंने कहा, “कच्ची और असली, @RanveerOfficial, अक्षय, @duttsanjay, @ActorMadhavan, @rampalarjun, सारा अर्जुन, @bolbedibol, @gauravgera और हर दूसरे एक्टर की शानदार परफॉर्मेंस से सजी हुई. मुझे इसका दिल को छू लेने वाला और दिल की धड़कन बढ़ा देने वाला म्यूजिक बहुत पसंद आया और सबसे ज्यादा मुझे @AdityaDharFilms का डायरेक्शन बहुत पसंद आया. बहुत मुश्किल और फिर भी, इतने दिल से बनाया गया.”

“मुझे यह मास्टरपीस कितना पसंद आया”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह हर उस अनजान आदमी, औरत और देशभक्त के लिए एक लव लेटर है जो हमारे देश की रक्षा के लिए खतरे के रास्ते में खड़ा हुआ है. साढ़े तीन घंटे पलक झपकते ही बीत गए और मैं इसे फिर से देखने के लिए तैयार हूं. आदित्य धर मेरे पास शब्द नहीं हैं! जब होंगे तो मैं आपको कॉल करके बताउंगी कि मुझे कैसा लगा और मुझे यह मास्टरपीस कितना पसंद आया. तब तक मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि इसे मिस न करें दोस्तों! जाकर देखें. इस मास्टरपीस को ज़िंदा करने के लिए कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई.”

यह भी पढ़ें: Border 2 में अपने सैनिक के किरदार पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वर्दी सबसे बड़ी ताकत होती है

Previous article Christmas Wall Decoration Ideas: क्रिसमस पर दीवारों को ऐसे सजाएं, ट्राई करें ये वॉल डेकोरेशन आइडियाज
Next article दिल्ली की सांसें हलक में अटकीं, चीन ने दिखाया ‘बीजिंग मॉडल’, बताए प्रदूषण घटाने के 6 बड़े फॉर्मूले, भारत के लिए बड़ा इशारा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel