[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar: ऋतिक रोशन ने’धुरंधर’ का किया रिव्यू, कहा- ऐसे लोग पसंद हैं जो एक भंवर में उतर जाते हैं और कहानी को खुद पर हावी होने देते हैं

Dhurandhar: ऋतिक रोशन ने’धुरंधर’ का किया रिव्यू, कहा- ऐसे लोग पसंद हैं जो एक भंवर में उतर जाते हैं और कहानी को खुद पर हावी होने देते हैं

0
Dhurandhar: ऋतिक रोशन ने’धुरंधर’ का किया रिव्यू, कहा- ऐसे लोग पसंद हैं जो एक भंवर में उतर जाते हैं और कहानी को खुद पर हावी होने देते हैं
ऋतिक रोशन ने धुरंधर का किया रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. पूरे देश में फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर तो अक्षय खन्ना के फिल्म में एंट्री सीन को लेकर खूब सारे रील्स शेयर किए जा रहे हैं. फिल्म को दर्शक बवाल बता रहे हैं. मूवी में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन का भी अहम किरदार है. अब फिल्म की तारीफ ऋतिक रोशन ने की. आइए फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कहा, आपको बताते हैं.

ऋतिक रोशन ने धुरंधर का किया रिव्यू

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धुरंधर का पोस्टर शेयर कर लिखा, “मुझे सिनेमा बहुत पसंद है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो एक भंवर में उतर जाते हैं और कहानी को खुद पर हावी होने देते हैं, उन्हें तब तक घुमाते हैं, हिलाते हैं जब तक कि वे जो कहना चाहते हैं, वह उस स्क्रीन पर बाहर न आ जाए. धुरंधर उसी का एक उदाहरण है. कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया. यह सिनेमा है. हो सकता है कि मैं इसकी पॉलिटिक्स से सहमत न हूं, और इस बारे में बहस करूं कि दुनिया के नागरिक होने के नाते हम फिल्ममेकर्स को क्या जिम्मेदारियां निभानी चाहिए. फिर भी मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि सिनेमा के स्टूडेंट के तौर पर मैंने इसे कितना पसंद किया और इससे कितना कुछ सीखा. कमाल है.”

Image 129
Hrithik roshan reviews dhurandhar

धुरंधर की कमाई जारी

धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने आमिर खान की मूवी ‘सितारे जमीन पर’ के इंडिया के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ‘सितारे जमीन पर’ ने भारत में 167.46 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार का नाम हमजा है. वह एक भारतीय जासूस बने हैं. इसके अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन का भी किरदार काफी जबरदस्त है.

यह भी पढ़ेंDhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फिल्म के विलेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस अविश्वसनीय प्यार, सपोर्ट के लिए धन्यवाद

Previous article Maiya Samman Yojana : मंईयां सम्मान योजना की राशि आएगी जल्द, एक साथ पांच हजार रुपये मिलेंगे
Next article Aaj Ka Rashifal Upay: आज 11 दिसंबर का खास राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि के शुभ उपाय बदल देंगे आपका दिन
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel