[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar की ऐतिहासिक सफलता से गदगद हुईं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म को बताया ‘मैजिक’

Dhurandhar की ऐतिहासिक सफलता से गदगद हुईं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म को बताया ‘मैजिक’

0
Dhurandhar की ऐतिहासिक सफलता से गदगद हुईं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म को बताया ‘मैजिक’
आलिया भट्ट ने धुरंधर की तारीफ की, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar: फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी जबरदस्त सराहना बटोर रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को कई नामी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का सपोर्ट मिल चुका है.

हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस यह सवाल उठा रहे थे कि रणवीर सिंह की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए उनकी करीबी दोस्त आलिया भट्ट ने अब तक पब्लिकली कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी. ऐसे में हाल ही में आलिया के प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर खुलकर खुशी जाहिर की. और अब आलिया भट्ट ने भी फिल्म का रिव्यू शेयर कर दिया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

प्रोडक्शन हाउस ने धुरंधर की सफलता पर किया रिएक्ट

गुरुवार को इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “यह आज के भारत की आवाज है. यह आज के भारत की पसंद है. यह इतिहास के एक अध्याय पर आधारित है और अब यह भारतीय सिनेमा इतिहास का नंबर वन अध्याय बन चुका है. धुरंधर को बधाई. पूरी टीम को तीन बार बधाई. आपने न सिर्फ लहरें पैदा कीं, बल्कि सिनेमाघरों में ऊंची लहरें वापस ले आए. अगर पार्ट वन ने सर्दियों में यह कर दिखाया, तो सोचिए पार्ट टू वसंत में क्या करेगा!”

आलिया भट्ट ने धुरंधर को लेकर क्या कहा?

Image 67
Dhurandhar की ऐतिहासिक सफलता से गदगद हुईं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म को बताया ‘मैजिक’ 3

अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे रीपोस्ट करते हुए आलिया ने लिखा, “मूवी मैजिक.”

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

मेकर्स के अनुसार, धुरंधर ने पुष्पा 2: द रूल के हिंदी वर्जन के ₹821 करोड़ के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹836 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म पठान, जवान, RRR और KGF: चैप्टर 2 को पछाड़ते हुए अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की कुल कमाई ₹1228 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Box Office Preview: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी से ओपनिंग डे पर डबल डिजिट की उम्मीद? जानिए एडवांस बुकिंग से लेकर डे 1 कलेक्शन और रन टाइम

Previous article कुशवाहा टोला में 10 से होगा श्रीराम कथा का आयोजन
Next article वेनेजुएला पर हमला करके अमेरिका को क्या मिला? US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गिनाए 3 फायदे
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel