[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar Box Office Collection Day 41: 41 दिनों के बाद भी नहीं निकला धुरंधर का दम, हर दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कर रही कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 41: 41 दिनों के बाद भी नहीं निकला धुरंधर का दम, हर दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कर रही कमाई

0
Dhurandhar Box Office Collection Day 41: 41 दिनों के बाद भी नहीं निकला धुरंधर का दम, हर दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कर रही कमाई
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 41, फोटो - IMDb

Dhurandhar Box Office Collection Day 41: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के 41 दिन बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में करोड़ों में कमाई कर रही है और हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया था. देशभक्ति, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर कहानी ने दर्शकों को इतना बांध लिया कि फिल्म का क्रेज हफ्तों तक कम नहीं हुआ. अब छठे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स तक हैरान हैं.

812 करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा

Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, 41वें दिन फिल्म ने करीब 2.23 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ ‘धुरंधर’ का कुल घरेलू कलेक्शन लगभग 812.83 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल करता है. फिल्म की कमाई का सफर शुरू से ही शानदार रहा है. रिलीज के पहले दिन ही ‘धुरंधर’ ने करीब 28 करोड़ रुपये का दमदार ओपनिंग कलेक्शन किया था.

5 हफ्तों का कलेक्शन

इसके बाद फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. पहले हफ्ते में फिल्म ने करीब 207 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई और कलेक्शन 253 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने लगभग 172 करोड़ रुपये का कारोबार किया. चौथे हफ्ते में 106.50 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते 51 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए.

विदेशों में भी हुई तगड़ी कमाई

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ‘धुरंधर’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. हालांकि मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में फिल्म पर बैन होने के बावजूद, बाकी दुनिया में इसने शानदार प्रदर्शन किया है, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दिखाता है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 40: नई फिल्मों को पछाड़ 40 दिन बाद भी बरकरार है ‘धुरंधर’ की कमाई, टोटल कलेक्शन देख उड़ जायेंगे होश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel