[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar Box Office Collection Day 25: बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी है ‘धुरंधर’, पठान और कल्कि 2898 AD के रिकॉर्ड तोड़े, कुल कमाई पहुंची इतने करोड़

Dhurandhar Box Office Collection Day 25: बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी है ‘धुरंधर’, पठान और कल्कि 2898 AD के रिकॉर्ड तोड़े, कुल कमाई पहुंची इतने करोड़

0
Dhurandhar Box Office Collection Day 25: बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी है ‘धुरंधर’, पठान और कल्कि 2898 AD के रिकॉर्ड तोड़े, कुल कमाई पहुंची इतने करोड़
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 25, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar Box Office Collection Day 25: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन बाद भी मजबूती से टिकी हुई है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. चौथे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई डबल डिजिट में बनी हुई है, जिससे साफ है कि इसका बॉक्स ऑफिस सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली का दमदार किरदार निभाया है, जो कराची के आतंकी नेटवर्क में अंडरकवर ऑपरेशन को अंजाम देता है. दर्शकों को फिल्म की कहानी, टाइट स्क्रीनप्ले और एक्शन सीक्वेंस खूब पसंद आ रहे हैं, जिसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है.

भारत में ‘धुरंधर’ बहुत जल्द 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म पहले ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है और अब इसने ‘पठान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में आइए अब पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

धुरंधर का 25वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 25वें दिन दोपहर 2 बजे तक करीब 1.54 करोड़ रुपये की कमाई की है. भले ही यह आंकड़ा शुरुआती दिनों की तुलना में कम हो, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और यह जल्द ही 700 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच सकती है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रचा इतिहास

‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1065 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए

  • पठान (1055 करोड़)
  • कल्कि 2898 एडी (1042.25 करोड़)

को वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है. यह उपलब्धि फिल्म को साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल करती है.

फिल्म की स्टार कास्ट

‘धुरंधर’ की स्टार कास्ट भी इसकी सफलता की बड़ी वजह है. फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. वहीं सारा अर्जुन, रणवीर सिंह की ऑन-स्क्रीन प्रेमिका के रोल में दिखाई दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: The Raja Saab: सुपरस्टार प्रभास ने संजय दत्त और तीनों लीड एक्ट्रेस संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरे फ्रेम पर छा जाते हैं

Previous article Kal ka Mausam : शीतलहर से कांपेंगे लोग, आया 5 जनवरी तक का अलर्ट, जानें नये साल में कैसा रहेगा मौसम
Next article बिहार में कोहरा और ठंड का डबल अटैक, सभी 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, एडवाइजरी जारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel