[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फाइनली अक्षय खन्ना का आया रिएक्शन, सिर्फ 3 शब्दों में कही दिल की बात

Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फाइनली अक्षय खन्ना का आया रिएक्शन, सिर्फ 3 शब्दों में कही दिल की बात

0
Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फाइनली अक्षय खन्ना का आया रिएक्शन, सिर्फ 3 शब्दों में कही दिल की बात
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 में भूचाल ला दिया. फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह है और उनकी अदाकारी की हर कोई तारीफ कर रहा है. इसके अलावा मूवी में अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग का हर कोई फैन हो गया. सोशल मीडिया पर उनके परफॉर्मेंस की चर्चा हो रही है. दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. इंस्टाग्राम पर मूवी का वीडियो क्लिफ वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय का स्वैग देखने को मिल रहा है. फैंस से इतना प्यार मिलने के बाद अभी तक अक्षय का रिएक्शन नहीं आया है. हालांकि अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि अक्षय ने मूवी की सक्सेस और तारीफ पर क्या कहा.

मुकेश छाबड़ा ने अक्षय खन्ना को लेकर कही ये बात

मिस मालिनी के साथ एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने अक्षय खन्ना की तारीफ की. उन्होंने कहा, “अक्षय खन्ना ऐसे एक्टर हैं, उनका अंदाज इतना अलग है कि वह कभी भी उधार लिया हुआ या कॉपी किया हुआ नहीं लगता. वह जो कुछ भी करते हैं, उसमें अपनापन लाते हैं और उसे इतने यकीन के साथ करते हैं कि आप उससे प्यार किए बिना नहीं रह सकते.”

अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने ‘धुरंधर‘ की सफलता को लेकर अक्षय खन्ना से बात की. उन्होंने कहा, इस सुबह मैं अक्षय खन्ना से फोन पर बात कर रहा था और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था. उन्होंने सिर्फ ये कहा, हां, मजा आया. उन्हें पता है कि वह अपने काम को कितना प्यार देते हैं. जब मैं सेट पर था, मैंने उनका प्रोसेस देखा, वह अपने स्पेस में रहते हैं और अपने ऑरा को बहुत ध्यान से संभालते हैं. वह अपने सीन को कई बार पढ़ते हैं और फिर से पूरी तरह तैयार होते हैं. मुझे लगता है वह जादू उनके काम में दिखता है.”

‘धुरंधर’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली?

‘धुरंधर’ ने 14 दिन में अबतक करीब 400 से ज्यादा की कमाई कर ली. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने टोटल कमाई 438.11 करोड़ रुपये की कर ली.

यह भी पढ़ेंDhurandhar: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच श्रद्धा कपूर ने फिल्म का किया रिव्यू, बोलीं- पार्ट 2 को प्लीज रिलीज को पहले कर दें

Previous article Naxal Encounter : 3 और नक्सली ढेर, साल 2025 में अबतक छत्तीसगढ़ में 284 नक्सली मारे गए
Next article New Year Lipstick Shades: इन लिपस्टिक शेड्स से न्यू ईयर पार्टी में घूर-घूर कर देखेंगे लोग
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel