[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बुधवार को ‘Bhoot Bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘Dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज

बुधवार को ‘Bhoot Bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘Dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज

0
बुधवार को ‘Bhoot Bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘Dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज
धुरंधर 2 बनाम भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 vs Bhoot Bangla Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है, तो दूसरी ओर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल हो रही है.

जहां ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 56 दिन हो चुके हैं, वहीं ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में लगभग एक महीना पूरा होने वाला है. अब सवाल ये है कि आखिर किस फिल्म ने बुधवार को ज्यादा कमाई की और किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी? आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का ताजा कलेक्शन.

धुंधर 2 बनाम भूत बंगला में कौन आगे?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने रिलीज के 56वें दिन यानी बुधवार को करीब 0.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कुल कमाई अब कई भाषाओं को मिलाकर इस तरह पहुंच चुकी है—

  • Hindi: ₹1,075.77 करोड़
  • Telugu: ₹43.03 करोड़
  • Tamil: ₹19.79 करोड़
  • Kannada: ₹3.85 करोड़
  • Malayalam: ₹1.77 करोड़

यानी फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹1,144.21 करोड़ हो चुका है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

Image 179
बुधवार को ‘bhoot bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज 7

वहीं दूसरी तरफ, ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 27वें दिन बुधवार को शानदार 1.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर ₹163.05 करोड़ तक पहुंच गया है.

Image 180
बुधवार को ‘bhoot bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज 8

बुधवार को किसकी हुई जीत?

अगर सिर्फ बुधवार की कमाई की बात करें, तो ‘भूत बंगला’ ने ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया. जहां रणवीर सिंह की फिल्म 56वें दिन 0.37 करोड़ ही जुटा पाई, वहीं अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ने 1.25 करोड़ का कारोबार कर बाजी मार ली.

हालांकि ओवरऑल कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ अभी भी काफी आगे चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर उसका दबदबा कायम है.

रांची में गुरुवार को ‘भूत बंगला’ की शो टाइमिंग्स

Image 182
बुधवार को ‘bhoot bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज 9
Image 183
बुधवार को ‘bhoot bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज 10

रांची में गुरुवार को ‘धुरंधर 2’ की शो टाइमिंग्स

Image 184
बुधवार को ‘bhoot bangla’ ने पलटा गेम, वहीं ‘dhurandhar 2’ ने की रिकॉर्ड कमाई; देखें रांची में कहां और कितने बजे हैं शोज 11

यह भी पढ़ें: Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

Previous article Muzaffarpur: दो बहनों की मौत मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया सामने, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Next article कैमूर में दुल्हन की दुपट्टा लेने गए युवक की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel