[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar 2 में अपने किरदार ‘यालिना’ को लेकर सारा अर्जुन ने दिया बड़ा हिंट, बोलीं- असली स्कोप देखने को मिलेगा

Dhurandhar 2 में अपने किरदार ‘यालिना’ को लेकर सारा अर्जुन ने दिया बड़ा हिंट, बोलीं- असली स्कोप देखने को मिलेगा

0
Dhurandhar 2 में अपने किरदार ‘यालिना’ को लेकर सारा अर्जुन ने दिया बड़ा हिंट, बोलीं- असली स्कोप देखने को मिलेगा
धुरंधर 2 पर सारा अर्जुन, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले पार्ट में दर्शकों का दिल जीत लिया था. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और बाकी स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस, किलर स्टोरी-लाइन और एपिक क्लाइमेक्स ने फैंस को अगले पार्ट के लिए और भी एक्साइटेड कर दिया. अब इसी हाइप को और बढ़ाने के लिए मूवी की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने अपने किरदार यालिना जमाली और ‘धुरंधर 2’ में अपने रोल को लेकर बात की है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ बताया है.

धुरंधर पार्ट 2 में कैसा होगा सारा अर्जुन का रोल?

पहले पार्ट में सारा अर्जुन ने 20 साल की उम्र में यालिना जमाली का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान आवामी पार्टी के नेता जमील जमाली की बेटी है. रणवीर सिंह उर्फ हमजा के साथ उसका रोमांस दर्शकों के लिए यादगार बन गया. सारा ने हाल ही में NDTV के साथ बातचीत में बताया कि पार्ट 2 में यालिना का किरदार और भी ज्यादा मजबूत और दिलचस्प होने वाला है.

वह कहती हैं, “आप यालिना की असली ताकत और उसकी यात्रा पार्ट 2 में देखेंगे. उसका किरदार सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि असली स्कोप और इमोशंस से भरा है.”

सारा अर्जुन ने यह भी बताया किया कि यालिना की कई आदतें उनके असली स्वभाव से मेल खाते हैं.

धुरंधर 2 की रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस टक्कर

फैंस का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं है, क्योंकि धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस बार फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है, क्योंकि इसी दिन रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ भी रिलीज होगी. ऐसे में दर्शकों की नजरें दोनों फिल्मों की ओपनिंग और टक्कर पर टिकी हुई हैं.

सारा अर्जुन वर्क फ्रंट

यालिना के रूप में सारा की वापसी फैंस के लिए सबसे बड़ा ट्रीट साबित होने वाली है. इसके अलावा, सारा आने वाली तेलुगु फिल्म ‘यूफोरिया’ में भी नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking Update: धुरंधर की वाट लगाने को तैयार है सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, रिलीज से पहले ही छाप लिए करोड़ों

Previous article भूकंप सुरक्षा नियमों को दैनिक जीवन में अपनाएं, समाज को भी करें जागरूक
Next article दिल्ली-NCR में GRAP-4 खत्म, वाहनों से लेकर स्कूलों तक, जानें क्या बदलेगा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel