[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar 2: ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने पर ‘भल्लालदेव’ ने किया रिएक्ट, बोले- अच्छी बात है, भले देर से हुआ

Dhurandhar 2: ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने पर ‘भल्लालदेव’ ने किया रिएक्ट, बोले- अच्छी बात है, भले देर से हुआ

0
Dhurandhar 2: ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने पर ‘भल्लालदेव’ ने किया रिएक्ट, बोले- अच्छी बात है, भले देर से हुआ
राणा दग्गुबाती और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है. खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को पीछे छोड़ते हुए वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. ‘धुरंधर 2’ ने अमेरिका में अब तक 24.39 मिलियन डॉलर (लगभग 200 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस आंकड़े के साथ फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन (20.80 मिलियन डॉलर) को पार कर लिया है. यह रिकॉर्ड करीब 9 साल पहले बना था, जिसे अब जाकर ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा है. इसपर बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती ने रिएक्ट किया है.

राणा दग्गुबाती का रिएक्शन

राणा दग्गुबाती ने वेराइटी इंडिया से बातचीत में कहा, “यह अच्छी बात है. एक दशक बाद हुआ है, लेकिन फिर भी बहुत अच्छा है. मुझे लगता है कि हम अभी भी केवल शुरुआत को ही छू रहे हैं. आपको बाहुबली जैसी फिल्में मिलेंगी, आपको धुरंधर जैसी फिल्में मिलेंगी, लेकिन जो सिनेमा दिल से जुड़ा होता है, वही दूर तक लोगों के साथ जुड़ता है.”

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी तूफानी रफ्तार

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पहले ही 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म का अगला टारगेट पुष्पा 2 (1742 करोड़) और ‘बाहुबली 2’ (1788 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करना है. हालांकि, सबसे बड़ा रिकॉर्ड अभी भी दंगल के नाम है, जिसने 2070 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, वह जल्द ही इन रिकॉर्ड्स को भी चुनौती दे सकती है.

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने दिलाई करण जौहर को 70 के दशक के सिनेमा की याद, रणवीर को लेकर क्या कह दिया?

Previous article Realme 16 vs Vivo V70 FE: दोनों में 7000mAh बैटरी, लेकिन बाकी के फीचर्स में कौन आगे?
Next article वैशाख माह 2026, क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना?
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel