[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood हमजा-मेजर इकबाल की जोड़ी ने लूटी लाइमलाइट, अर्जुन रामपाल ने शेयर की ‘धुरंधर 2’ की BTS तस्वीरें

हमजा-मेजर इकबाल की जोड़ी ने लूटी लाइमलाइट, अर्जुन रामपाल ने शेयर की ‘धुरंधर 2’ की BTS तस्वीरें

0
हमजा-मेजर इकबाल की जोड़ी ने लूटी लाइमलाइट, अर्जुन रामपाल ने शेयर की ‘धुरंधर 2’ की BTS तस्वीरें
Arjun Rampal- Ranveer Singh BTS photos from Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच फिल्म के सेट से सामने आई बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

हाल ही में फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर कुछ खास झलकियां शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों और वीडियो में फिल्म के दो अहम किरदार- हमजा और मेजर इकबाल की ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

ऑफ-स्क्रीन दिखी शानदार केमिस्ट्री

जहां फिल्म में हमजा और मेजर इकबाल के बीच टकराव और एक्शन देखने को मिलता है, वहीं असल जिंदगी में दोनों एक्टर्स की जबरदस्त दोस्ती नजर आ रही है. BTS तस्वीरों में दोनों कलाकार हंसते-मुस्कुराते, मस्ती करते और साथ में वक्त बिताते दिखाई दे रहे हैं.

फैंस को यह ‘ब्रोमांस’ काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि फिल्म के पीछे की यह दोस्ती स्क्रीन पर भी खास एनर्जी लेकर आती है.

फैंस के बीच बढ़ा क्रेज

‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट को काफी सराहा जा रहा है. खासकर मेजर इकबाल के किरदार में अर्जुन रामपाल की परफॉर्मेंस को दर्शकों से खूब तारीफ मिल रही है.

स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ भारत में 862.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1,353.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में फिल्म का जलवा अभी भी कायम है और फैंस के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रraहा.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के सेट पर भी फैमिली फर्स्ट, रणवीर सिंह कैसे निकालते थे परिवार के लिए समय, अभय अरोड़ा ने किया खुलासा

Previous article बिहार में राजस्व विभाग के 69 अधिकारियों को नोटिस, 13 अप्रैल तक मांगा जवाब
Next article Dhurandhar 2: IPL के बीच भी छाई ‘धुरंधर 2’, अब तक कितना पहुंचा कलेक्शन?
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel