[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, प्रीमियर कलेक्शन में ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड टूटा

रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, प्रीमियर कलेक्शन में ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड टूटा

0
रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, प्रीमियर कलेक्शन में ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड टूटा
धुरंधर 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Advance Booking: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने जब पिछले साल सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, तब उसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई. ये बुकिंग फिलहाल 18 मार्च को होने वाले कुछ चुनिंदा प्रीमियर शोज के लिए ही खोली गई है. इसके बावजूद फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार कमाई कर ली है और कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

प्रीमियर शोज से ही करोड़ों की कमाई

ट्रेलर आने के बाद 7 मार्च को सुबह करीब 11 बजे से टिकटों की बुकिंग शुरू हुई थी. शुरुआती 24 घंटों के भीतर ही बुकमायशो पर करीब 87 हजार टिकट बिक गए थे. 9 मार्च तक सिर्फ इसी प्लेटफॉर्म पर टिकटों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा हो गई. Sacnilk के अनुसार, देशभर में फिल्म के प्रीमियर शोज के लिए अब तक लगभग 2.06 लाख टिकट बिक चुके हैं. इन टिकटों से करीब 12.29 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. इस कमाई का बड़ा हिस्सा हिंदी वर्जन से आया है, लेकिन फिल्म का तमिल डब वर्जन भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. प्रीव्यू शोज से तमिल वर्जन ने करीब 10 लाख रुपये की कमाई कर ली है.

‘धुरंधर 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड

धुरंधर: द रिवेंज’ ने प्रीमियर शोज से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘स्त्री 2’ के पास था, जिसने प्रीमियर शोज से करीब 10 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म की प्रीमियर एडवांस बुकिंग से हुई कमाई कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन से भी ज्यादा है. शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के दिन करीब 9 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने भी पहले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था.

किस दिन होगी फिल्म रिलीज?

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दो अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं. वह जस्किरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी दोनों रूपों में दिखाई देते हैं. फिल्म के दूसरे भाग में आर माधवन का किरदार अजय सन्याल भी ज्यादा अहम भूमिका में दिखेंगे. यह फिल्म आदित्य धर की स्पाई-एक्शन सीरीज का हिस्सा है. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही टिकटों की धुआंधार बिक्री, एडवांस बुकिंग की कमाई ने चौंकाया

Previous article बिहार के दूसरे सबसे बड़े इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण अंतिम फेज में, जानिए कब होगा पूरा
Next article हरिणा बस्ती के ललित साव की फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’ धनबाद में रिलीज, मुकुंद का है किरदार
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel