[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ का धमाका, पेड प्रीव्यू से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई, पहले पार्ट को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ का धमाका, पेड प्रीव्यू से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई, पहले पार्ट को छोड़ा पीछे

0
Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ का धमाका, पेड प्रीव्यू से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई, पहले पार्ट को छोड़ा पीछे
धुरंधर 2 (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Box Office: दिसंबर 2025 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. तभी से इसके सीक्वल का इंतजार था. अब धुरंधर: द रिवेंज ने 18 मार्च 2026 को पेड प्रीव्यू के साथ एंट्री लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. पेड़ प्रीव्यू शोज से कितनी कमाई हुई आपको बताते हैं.

प्रीव्यू में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई

भारत में धुरंधर 2 के करीब 6000 स्क्रीन्स पर 9000 से ज्यादा शोज रखे गए. महंगे टिकट होने के बावजूद एडवांस बुकिंग में ही ज्यादातर शो हाउसफुल हो गए, जो इसकी भारी डिमांड को दिखाता है. सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर: द रिवेंज ने पेड प्रीव्यू से भारत में करीब 44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह इसके पहले पार्ट की 28 करोड़ की ओपनिंग से ज्यादा है. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन लगभग 52.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

प्रीमियर कलेक्शन में बना नया इतिहास

धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू के जरिए बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो पहले किसी भारतीय फिल्म ने नहीं किया. फिल्म ने भारत में प्रीमियर शोज से करीब 44 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की, जो अपने आप में एक नया ऑल-टाइम रिकॉर्ड है. इस कमाई के साथ इसने 2024 में आई स्त्री 2 के 10 करोड़ के पिछले बॉलीवुड रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं, इसने पवन कल्याण की फिल्म ओजी (25 करोड़) को भी पीछे धकेलते हुए पूरे भारत में प्रीमियर कलेक्शन का नया बेंचमार्क सेट कर दिया.

धुरंधर का जलवा

फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में करीब ₹1300 करोड़ की कमाई की थी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है. 18 मार्च से इसके पेड प्रीव्यू शो शुरू हुए, जो बॉलीवुड के इतिहास के सबसे बड़े प्रीमियर में से एक माने जा रहे हैं. रणवीर सिंह एक बार फिर जसकीत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे उनके करियर की सबसे इंटेंस परफॉर्मेंस में से एक बताया जा रहा है. दमदार एक्शन, देशभक्ति से भरी कहानी और स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है. रणवीर के साथ फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें Dhurandhar 2: X पर छाया फिल्म का क्रेज, PM मोदी वाला सीन वायरल, यामी गौतम का किरदार हुआ रिवील

Previous article झारखंड के कई जिलों में 19 से 21 मार्च तक आंधी के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी
Next article घर पर झटपट तैयार करें मसाला शिकंजी, रूमप ने शेयर किया तरीका
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel