[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’ की दहाड़, 52वें दिन भी करोड़ों के करीब कमाई

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’ की दहाड़, 52वें दिन भी करोड़ों के करीब कमाई

0
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’ की दहाड़, 52वें दिन भी करोड़ों के करीब कमाई
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 52: रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है. रिलीज के 52 दिन बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा. कई नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘धुरंधर 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है. खास बात ये है कि वीकेंड आते ही फिल्म की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है.

52वें दिन भी करोड़ों के करीब पहुंची कमाई

Sacnilk के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 52वें दिन भारत में करीब 90 लाख रुपये का कारोबार किया है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन वीकेंड ने इसे फिर से संभाल लिया. आठवें शुक्रवार को जहां फिल्म ने लगभग 42 लाख रुपये कमाए थे, वहीं शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ती नजर आई.

Image 116
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’ की दहाड़, 52वें दिन भी करोड़ों के करीब कमाई 3

फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन अब 1366.79 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है. वहीं दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ ने 1793.29 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा बना हुआ है और कुल विदेशी कमाई 426.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

बाकी फिल्मों पर भारी पड़ रही ‘धुरंधर 2’

इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. ‘राजा शिवाजी’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों की कमाई लगातार कमजोर पड़ती दिख रही है. ऐसे में रणवीर सिंह की फिल्म को सीधा फायदा मिल रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म आने वाले दिनों में भी शानदार प्रदर्शन कर सकती है.

‘धुरंधर 3’ को लेकर बढ़ी हलचल

फिल्म की सफलता के बीच अब इसके अगले पार्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि निर्देशक आदित्य धर जल्द ही ‘धुरंधर 3’ की तैयारी शुरू कर सकते हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि ‘धुरंधर 2’ के साथ-साथ अब इसके तीसरे पार्ट की चर्चा भी जोरों पर है.

यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी से परिणीति चोपड़ा तक, पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी बॉलीवुड की ये न्यू मॉम्स

Previous article जानिए कब आएगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक 
Next article Muzaffarpur Power Cut: मुजफ्फरपुर के इन इलाकों में आज 11 से 2 बजे तक नहीं आएगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel