[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 20वें दिन ‘बाहुबली 2’ को किया ध्वस्त

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 20वें दिन ‘बाहुबली 2’ को किया ध्वस्त

0
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 20वें दिन ‘बाहुबली 2’ को किया ध्वस्त
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है. रिलीज के 20वें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया है कि इसकी पकड़ अभी कमजोर नहीं पड़ी है. तीसरे हफ्ते के वीकडेज में हल्की गिरावट के बावजूद फिल्म रोजाना दो अंकों में कमाई कर रही है.

तीसरे मंगलवार को फिर बढ़ी रफ्तार

Image 81
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 20वें दिन ‘बाहुबली 2’ को किया ध्वस्त 3

तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर ‘धुरंधर 2’ ने जोरदार वापसी की. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 20वें दिन लगभग 10.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अब भी बरकरार है.

1000 करोड़ क्लब पार कर बनाई नई पहचान

फिल्म ने पहले ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, और अब 20 दिनों में इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन करीब 1033.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पहले हफ्ते में 674 करोड़ से ज्यादा और दूसरे हफ्ते में 263 करोड़ से अधिक की कमाई कर ‘धुरंधर 2’ ने मजबूत नींव रखी थी, जिसका फायदा इसे लगातार मिल रहा है.

‘बाहुबली 2’ को छोड़ा पीछे

सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि ‘धुरंधर 2’ ने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के 1030.42 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ यह फिल्म अब भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

फिलहाल पहले स्थान पर पुष्पा 2: द रूल बनी हुई है, जिसने 1234 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या ‘धुरंधर 2’ इस रिकॉर्ड को भी तोड़ पाएगी.

आगे कैसी रहेगी रफ्तार?

फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह आने वाले दिनों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी. अगर वीकेंड पर फिर उछाल आता है, तो ‘धुरंधर 2’ के लिए नया इतिहास रचना मुश्किल नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार बनने से पहले NASA जाना चाहते थे अल्लु अर्जुन, बर्थडे पर करते हैं ये नेक काम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel