[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘धुरंधर 2’ में छोटे रोल से छा गईं ये एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की बहन बन लूट ली महफिल

‘धुरंधर 2’ में छोटे रोल से छा गईं ये एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की बहन बन लूट ली महफिल

0
‘धुरंधर 2’ में छोटे रोल से छा गईं ये एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की बहन बन लूट ली महफिल
Pari Pandher In Dhurandhar 2

Pari Pandher: Dhurandhar 2 सिर्फ एक्शन और बड़े पैमाने की कहानी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने इमोशनल पलों के लिए भी चर्चा में है. फिल्म का एक छोटा सा सीन, जिसमें Ranveer Singh के किरदार की बहन नजर आती है, दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रहा है. महज कुछ मिनटों की मौजूदगी के बावजूद इस एक्ट्रेस ने अपने दमदार अभिनय से हर किसी को भावुक कर दिया और फिल्म का सबसे यादगार पल बन गईं.

कौन हैं ये एक्ट्रेस?

इस यादगार सीन में जसलीन कौर रंगी का किरदार निभाया है Parveer Kaur Pandher ने. पंजाबी इंडस्ट्री से आने वाली परवीर कौर पंधेर का यह बॉलीवुड डेब्यू है. सिंगिंग और म्यूजिक वीडियोज के जरिए उन्होंने पहले ही अच्छी पहचान बना ली थी और अब इस फिल्म के जरिए उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा है.

भाई-बहन के रिश्ते ने छुआ दिल

फिल्म में Ranveer Singh जसकीरत सिंह रंगी के रोल में नजर आ रहे हैं. कहानी में उनकी बहन जसलीन के साथ एक इमोशनल ट्रैक दिखाया गया है. जसलीन के किडनैप होने के बाद जसकीरत उसे बचाने के लिए हर हद पार कर देता है. इसके बाद दोनों का मिलन वाला सीन फिल्म का सबसे भावुक पल बन जाता है, जिसे दर्शक खूब सराह रहे हैं.

कम स्क्रीन टाइम, फिर भी मजबूत असर

परवीर कौर पंधेर का स्क्रीन टाइम भले ही कम रहा हो, लेकिन उनकी एक्टिंग ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है. बिना ज्यादा संवाद के भी उन्होंने अपने भावों से सीन को जीवंत बना दिया, जो फिल्म की बड़ी ताकत बन गया.

सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

हाल ही में परवीर कौर पंधेर ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए इस सीन को अपने करियर का खास पल बताया. उन्होंने लिखा कि इस किरदार को निभाना उनके लिए गर्व की बात है और फिल्म का हिस्सा बनकर वह बेहद खुश हैं.

बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल

वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है.

यह भी पढ़ें: चौथे दिन भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, 1 बजे तक ताबड़तोड़ कलेक्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel