[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhoom Dhaam Trailer: थोड़ा सा बैंड-बाजा और खूब सारे बारात के साथ रिलीज हुआ ‘धूम धाम’ का ट्रेलर, डिटेल्स पढ़ें

Dhoom Dhaam Trailer: थोड़ा सा बैंड-बाजा और खूब सारे बारात के साथ रिलीज हुआ ‘धूम धाम’ का ट्रेलर, डिटेल्स पढ़ें

0
Dhoom Dhaam Trailer: थोड़ा सा बैंड-बाजा और खूब सारे बारात के साथ रिलीज हुआ ‘धूम धाम’ का ट्रेलर, डिटेल्स पढ़ें
Dhoom Dhaam Trailer

Dhoom Dhaam Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘धूम धाम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में यामी के साथ प्रतीक गांधी भी मुख्य भूमिका में हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस और प्रतिक शादी के जोड़े में भागते हुए नजर आए थे. अब फिल्म के ट्रेलर में यामी गौतम का जबरदस्त किरदार देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों से खूब तारीफें बटोर रहा है. साथ ही एक्ट्रेस बहुत एक्शन करते दिखाई दी हैं. ऐसे में आइए इस रोमांचक ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें धूम धाम का ट्रेलर-

यामी गौतम की धूम धाम का ट्रेलर

यामी गौतम की फिल्म ‘धूम धाम’ का ट्रेलर नेटफ्लिक्स ने रिलीज करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ‘शादी की पहली रात, और साथ में एक अप्रत्याशित बारात. 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर देखें धूम धाम!’ इस फिल्म में एक्ट्रेस कोयल चड्ढा के किरदार में हैं, जिसकी शादी डॉक्टर वीर यानी प्रतिक गांधी से होती है, जो एक गुजरती छोरा है. यामी-प्रतीक की फिल्म ‘धूम धाम’ के ट्रेलर की शुरुआत में कोयल और वीर की सुहागरात की रात की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें कपल के कमरे पर किसी के खटखटाने की आवाज आती है और जब दरवाजा खुलता है तो कुछ गुंडे दूल्हे से पूछते हैं कि चार्ली कहां है? इसी के बाद शुरू होती है एक्शन, रोमांस और कॉमेडी के रोमांचक कहानी की शुरुआत. ट्रेलर में आगे कोयल और वीर भागते हुए दिखाई पड़ते हैं. इस बीच एक्ट्रेस गोलीबारी करते हुए भी दिखी हैं. कुल मिलाकर यह ट्रेलर फुल ऑन एंटरटेनिंग है.

कब रिलीज होगी धूम धाम फिल्म?

यामी गौतम और प्रतिक गांधी की फिल्म ‘धूम धाम’ 14 फरवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसका निर्देशन ऋषभ सेठ करेंगे.

यह भी पढ़े: King: पठान के डायरेक्टर संभालेंगे ‘किंग’ के निर्देशन की कमान, शाहरुख खान ने शेयर की बड़ी अपडेट

Previous article Patna Airport: पटना एयरपोर्ट से 26 साल बाद फिर शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, सिंगापुर-बैंकॉक के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट
Next article Gaya News: गया में अब कहीं नहीं दिखेगी गंदगी, 24 घंटे होगी साफ-सफाई, हेल्पलाइन नंबर भी हुआ जारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel