[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dharmendra Viral Video: ‘कमबख्त जान क्यों जाती है’ कहकर भावुक हुए 89 साल के धर्मेंद्र, बॉबी देओल ने लुटाया प्यार

Dharmendra Viral Video: ‘कमबख्त जान क्यों जाती है’ कहकर भावुक हुए 89 साल के धर्मेंद्र, बॉबी देओल ने लुटाया प्यार

0
Dharmendra Viral Video: ‘कमबख्त जान क्यों जाती है’ कहकर भावुक हुए 89 साल के धर्मेंद्र, बॉबी देओल ने लुटाया प्यार
Dharmendra Viral Video

Dharmendra Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 89 वर्ष की उम्र में भी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं. वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिलचस्प पोस्ट और वीडियो शेयर करते हैं—कभी जिम में वर्कआउट करते हुए, तो कभी अपनी जिंदगी की पुरानी यादों और गहरे जज्बातों को शायरी के जरिए बयां करते हुए. इस बीच बीते दिन रविवार को धर्मेंद्र ने एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें वे दिल छू लेने वाली शायरी सुनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “सबकुछ पाकर भी हासिल ए जिंदगी कुछ भी नहीं, कमबख्त जान क्यों जाती है जाते हुए. पता नहीं कहां ले जाएंगे, कौन ले जाएगा, साथ ले जाएंगे. खैर, यह इंसानी फितरत है कि इकट्ठा करते रहो. अपना ख्याल रखो. लाइफ एंजॉय करो. आप सभी को प्यार.”

अब इस वीडियो पर उनके बच्चों—बॉबी देओल और ईशा देओल ने रेड हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी. फैंस ने भी पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स किए, जिनमें से कई ने धर्मेंद्र की शायरी को “दिल से लगने वाली” और “बेहद गहरी” बताया.

बात दें कि धर्मेंद्र इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं, और इसमें धर्मेंद्र के साथ अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे.यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है और जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi की तुलसी-मिहिर पहुंचे एकता कपूर के घर, वायरल वीडियो देख फैंस खुश

Previous article हजारीबाग में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर रहे बिजली मिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Next article Quordle 1232 आज का उत्तर: जानें 9 जून के सभी शब्द, संकेत और उनका अर्थ हिंदी में
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel