[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुश हूं कि वह घर लौट आए, बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुश हूं कि वह घर लौट आए, बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है

0
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुश हूं कि वह घर लौट आए, बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, फोटो- इंस्टाग्राम

Dharmendra Health Update: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि एक्टर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से 13 नवंबर को छुट्टी मिल गई है और अब वह घर पर है. सनी देओल की टीम ने बयान जारी कर बताया कि वह घर पर ही अपना स्वास्थ्य लाभ जारी रखेंगे. धर्मेंद्र की तबीयत खराब की खबर से फैंस काफी परेशान हो गए थे. सेलेब्स भी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे. उनसे अस्पताल में मिलने सलमान खान, गोविंदा, शाहरुख खान, अमीषा पटेल अस्पताल भी पहुंचे थे. अब हेमा मालिनी ने अपने पति के हेल्थ को लेकर कहा धरमजी का स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है.

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर क्या बोलीं हेमा मालिनी ?

सुभाष के झा को हेमा मालिनी ने बताया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए इमोशनली रूप से थका देने वाला था. एक्ट्रेस ने कहा, ”ये मेरे लिए आसान वक्त नहीं था. धरमजी का हेल्थ हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है. उनके बच्चों की नींद उड़ी हुई है. मैं कमजोर नहीं रह सकती बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं. लेकिन हां मुझे खुशी है कि वह घर वापस आ गए हैं. हमें राहत है कि वह अस्पताल से बाहर आ गए हैं. उन्हें अपने प्रियजनों के बीच रहना चाहिए. बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है. कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें.”

धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें अमिताभ बच्चन नजर आए थे. दरअसल, बिग बी करीब शाम 4 बजे अपनी कार खुद चलाकर धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे. जिसके बाद वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. फैंस को जय और वीरू की जोड़ी याद आ गई. शोले फिल्म में दोनों की दोस्ती आज भी फैंस को याद है. इस फिल्म में हेमा मालिनी और जया बच्चन ने भी काम किया था.

यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरान

यह भी पढ़ें Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर, करोड़ों में नेटवर्थ

Previous article CBSE Board 12th Chemistry Sample Paper 2026: 5 स्केशन और 33 सवाल, यहां देखें केमिस्ट्री का सैंपल पेपर
Next article बिहार चुनाव में भारी मतदान के मायने, पढ़ें रशीद किदवई का आलेख
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel