[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dharmendra-Hema Malini Emotional Moments: पति धर्मेंद्र को खोकर टूट गईं हेमा, निधन के 3 दिन बाद शेयर कीं अनदेखी यादें, लिखा- मेरे इमोशन्स सामने आ रहे हैं

Dharmendra-Hema Malini Emotional Moments: पति धर्मेंद्र को खोकर टूट गईं हेमा, निधन के 3 दिन बाद शेयर कीं अनदेखी यादें, लिखा- मेरे इमोशन्स सामने आ रहे हैं

0
Dharmendra-Hema Malini Emotional Moments: पति धर्मेंद्र को खोकर टूट गईं हेमा, निधन के 3 दिन बाद शेयर कीं अनदेखी यादें, लिखा- मेरे इमोशन्स सामने आ रहे हैं
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ शेयर किए कुछ खास पल, फोटो- एक्स पलटफोर्म

Dharmendra-Hema Malini Emotional Moments: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में गहरा शोक है. लंबे समय से उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. जिस दिन उनका देहांत हुआ, उस सुबह उनके जुहू स्थित घर के बाहर भारी सुरक्षा के बीच एक एम्बुलेंस देखी गई, जिसे देखकर फैंस चिंतित हो गए. कुछ घंटों बाद यह दुखद खबर सामने आई और फिर पवन हंस श्मशान घाट पर फिल्म जगत के कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे.

हालांकि, देओल परिवार ने अबतक इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन मंगलवार को यह चुप्पी तब टूटी जब हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई अनदेखी और बेहद निजी तस्वीरें साझा करते हुए धर्मेंद्र को दिल से श्रद्धांजलि दी. आइए उनके यादगार पलों पर एक नजर डालते हैं.

“मेरे इमोशन्स सामने आ रहे हैं”

हेमा मालिनी ने चार तस्वीरें एक्स पलटफोर्म पर शेयर की और लिखा, “मुझे पता है कि ये बहुत ज्यादा फोटो हैं लेकिन ये पब्लिश नहीं हुई हैं और इन्हें देखकर मेरे इमोशन्स सामने आ रहे हैं.”

Dharmendra And Hema Malini 1
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की एनिवर्सरी मोमेंट्स
Dharmendra Hema Malini With Daughters
दाएं ओर ईशा देओल और धर्मेंद्र, बाएं ओर धर्मेंद्र-हेमा मालिनी के साथ ईशा और अहाना देओल

इन दोनों फोटोज में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ नजर आ रहे हैं.

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की फैमिली मोमेंट्स

हेमा मालिनी ने और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “कुछ प्यारे पारिवारिक पल… बस संजोकर रखी तस्वीरें.”

Dharmendra And Hema Malini 3
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
Dharmendra Daughters
दाएं ओर धर्मेंद्र और छोटी बेटी अहाना देओल, बाएं ओर धर्मेंद्र के साथ बड़ी बेटी ईशा देओल

“इतने सालों का साथ – हमेशा हमारे साथ”

हेमा मालिनी ने कुछ और तस्वीरें शेयर किया और लिखा, “इतने सालों का साथ – हमेशा हमारे साथ. कुछ खास पल..”

Dharmendra And Hema Malini 4
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
Dharmendra And Hema Malini With Daughters
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी और दोनों बेटियां
Dharmendra And Hema Malini In Function
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक फंक्शन में

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के कुछ यादगार पल

Dharmendra And Hema Malini With Daughters 1
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपनी बेटियों के साथ
Dharmendra And Hema Malini
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

ये भी पढ़ें: Dharmendra’s Prayer Meet: ही-मैन धर्मेंद्र की याद में आयोजित हुआ ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’, मुंबई में देओल परिवार ने रखा प्रेयर मीट

Previous article Thar और Bullet पर बदमाश चलते हैं? विवादित बयान पर थार वाले ने हरियाणा DGP काे भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
Next article पूर्व विधायक की तबीयत बिगड़ी, वाराणसी में चल रहा इलाज
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel