[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dharmendra के निधन के बाद सनी देओल का पहला पोस्ट, पढ़कर भावुक हो जाएंगे फैंस; ईशा देओल बोलीं- हम साथ हैं चाहे स्वर्ग हो या धरती

Dharmendra के निधन के बाद सनी देओल का पहला पोस्ट, पढ़कर भावुक हो जाएंगे फैंस; ईशा देओल बोलीं- हम साथ हैं चाहे स्वर्ग हो या धरती

0
Dharmendra के निधन के बाद सनी देओल का पहला पोस्ट, पढ़कर भावुक हो जाएंगे फैंस; ईशा देओल बोलीं- हम साथ हैं चाहे स्वर्ग हो या धरती
धर्मेंद्र का जन्मदिन, फोटो- इंस्टाग्राम

Dharmendra Birthday: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का आज जन्मदिन हैं. अगर आज वह हमारे बीच होते तो, एक्टर अपना 90वें जन्मदिन मनाते. हालांकि जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही 24 नवंबर को उनका निधन 89 साल की उम्र में हो गया. बॉलीवुड के ही-मैन को याद कर उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. अब उनके बेटे और एक्टर सनी देओल ने बहुत ही भावुक पोस्ट किया है. उनकी बेटी ईशा देओल भी अपने पिता को याद कर इमोशनल हो गई. उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट अपने पिता के नाम लिखा है.

सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को किया याद

सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए उनका एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में दिग्गज एक्टर का मुस्कुराता चेहरा है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आज मेरे पापा का जन्मदिन है. पापा हमेशा मेरे साथ हैं , मेरे अंदर हैं लव यू पापा. मिस यू.

ईशा देओल अपने पिता धर्मेंद्र को याद कर हुई भावुक

फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर धर्मेंद्र की तस्वीर ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे पापा को. हमारा वादा, सबसे मजबूत रिश्ता. हम अपनी सभी जिंदगियों में, सभी दुनियाओं में और उससे भी आगे… हम हमेशा साथ हैं पापा. चाहे स्वर्ग हो या धरती. हम एक हैं. अभी के लिए मैंने तुम्हें बहुत प्यार से, सावधानी से और कीमती तरीके से अपने दिल में छिपा लिया है… बहुत गहराई में, ताकि मैं तुम्हें इस पूरी जिंदगी अपने साथ रख सकूं. मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा… आपके वो गर्म और सुरक्षित झप्पियां जो सबसे आरामदायक कंबल जैसा लगता था. आपके नरम लेकिन मजबूत हाथों को पकड़ना जिनमें अनकहे संदेश होते थे और आपकी आवाज जो मेरा नाम लेती थी, उसके बाद लंबी बातें, हंसी और शायरी होती थी.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: नेशनल टीवी पर फूट-फूटकर रोए सलमान खान, धर्मेंद्र को याद कर फफक-फफक कर लगे रोने, कहा- सनी और बॉबी को कैसा फील हो रहा होगा

Previous article रतन टाटा की याद में तेलंगाना सरकार बनाएगी नई सड़क, विकास को मिलेगा बढ़ावा
Next article Feng Shui Tips For Balcony: फेंगशुई के अनुसार बालकनी में लगाएं ये 3 पौधे, घर में सुख और समृद्धि की नहीं होगी कमी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel