[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन ने भोजपुरी में भी मचाया धमाल, पवन सिंह ने बताया- क्यों मानते हैं भगवान

Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन ने भोजपुरी में भी मचाया धमाल, पवन सिंह ने बताया- क्यों मानते हैं भगवान

0
Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन ने भोजपुरी में भी मचाया धमाल, पवन सिंह ने बताया- क्यों मानते हैं भगवान
धरेंद्र को भगवान मानते है पवन सिंह

Dharmendra: बॉलीवुड के दमदार एक्टर धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था. उन्होंने अपने दम पर 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. आज 12 नवंबर को एक्टर ने मुंबई में आखिरी सांस ली. उन्होंने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी मूवीज में भी काम किया था. उन्होंने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ काम किया था और उस मूवी का नाम ‘देस परदेस’ है. ये फिल्म साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उस वक्त मूवी सुपरहिट हुई थी.

भोजपुरी सिनेमा में धर्मेंद्र का सफर

धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में सैकड़ों फिल्में की और उन्हें “ही-मैन” का खिताब मिला. लेकिन धर्मेंद्र की पहली भोजपुरी फिल्म ‘देस परदेस’ थी, जिसके बाद वह ‘इंसाफ की देवी’, ‘दरिया दिल’, ‘सजना हमका दुल्हनिया बना दियो ना’ और ‘दुश्मन के खून पानी हा’ जैसी फिल्मों में नजर आए. भोजपुरी दर्शकों ने उन्हें भी उतना ही प्यार दिया जितना हिंदी सिनेमा में. धर्मेंद्र और पवन सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. पवन सिंह ने कई बार इंटरव्यू में बताया कि वह धर्मेंद्र को सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक “भगवान” मानते हैं. 

पवन सिंह के साथ खास रिश्ता

पवन सिंह ने बताया था कि “धर्मेंद्र जी ने शूटिंग के समय मुझे कहा था, ‘पवन बेटा, जिंदगी में जब भी कदम रखना, तो जमीन पर दबाकर रखना. सीना चौड़ा रखो लेकिन सिर थोड़ा झुकाकर चलना.’” इस बात ने पवन सिंह के दिल पर गहरी छाप छोड़ी. ‘देस परदेस’ में धर्मेंद्र ने पवन सिंह के पिता का रोल निभाया था. फिल्म में रति अग्निहोत्री और कादर खान जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे. इसे विमल कुमार ने डायरेक्ट किया था. धर्मेंद्र और पवन सिंह की जोड़ी ने पर्दे पर कमाल कर दिया था. दर्शकों ने दोनों की भावनात्मक केमिस्ट्री को खूब सराहा.

ये भी पढ़े: Dharmendra First Love: धर्मेंद्र की पहली मोहब्बत कौन थी? प्रकाश कौर और हेमा मालिनी से पहले किसी और ने जीता था दिल

ये भी पढ़े: Dharmendra Family Tree: सुपरस्टार्स से भरा देओल परिवार, धर्मेंद्र के फैमिली ट्री में कौन-कौन शामिल? जानिए कौन है किससे जुड़ा

Previous article नशाबंदी के गिनाये लाभ, खामियों पर उठे सवाल
Next article देर से आने और जल्दी जाने वाले गुरुजी पर कार्रवाई की तैयारी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel