[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhamaal 4 Trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना ‘लाल बटन’… आ गया ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर

Dhamaal 4 Trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना ‘लाल बटन’… आ गया ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर

0
Dhamaal 4 Trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना ‘लाल बटन’… आ गया ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर
धमाल 4 ट्रेलर, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhamaal 4 Trailer: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. करीब 3 मिनट के इस ट्रेलर में जबरदस्त मस्ती, खजाने की तलाश, भूतिया घर और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिले हैं. ट्रेलर देखकर लगता है कि इस बार फिल्म में पहले से ज्यादा कॉमेडी और हंगामा होने वाला है. फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन और संजय मिश्रा भी नजर आएंगे.

पुराने ‘धमाल’ की याद दिलाता है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे डायलॉग से होती है जिसे सुनते ही पुराने ‘धमाल’ फैंस की यादें ताजा हो जाती हैं. “अपने ठीक सामने देखिए, व्हील के सामने एक रेड बटन है… नहीं दबाना था!” इसके बाद शुरू होता है हंसी और अफरा-तफरी से भरा सफर. ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं जो पुरानी ‘धमाल’ फिल्मों की याद दिलाते हैं और दर्शकों को नॉस्टैल्जिया का एहसास कराते हैं.

फिर शुरू हुई खजाने की तलाश

इस बार कहानी एक खजाने के नक्शे के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. रवि किशन का किरदार एक समुद्री डाकू जैसे अंदाज में दिखाई देता है, जो हर हाल में खजाने का नक्शा हासिल करना चाहता है. दूसरी तरफ अजय देवगन और उनकी टीम भी इस खजाने की खोज में जुट जाती है. ट्रेलर में कई मजेदार गलतफहमियां और भागदौड़ देखने को मिलती है, जो फिल्म की कॉमेडी को और मजेदार बनाती है.

जानवरों ने बढ़ाई मुश्किलें

‘धमाल 4’ की एक और खास बात है इसमें दिखाए गए जानवर. ट्रेलर में बाघ, मगरमच्छ, सांप, डॉल्फिन और ऑक्टोपस जैसे कई जानवर नजर आते हैं. खजाने की तलाश के दौरान इन जानवरों से टकराने पर किरदारों के साथ जो मजेदार घटनाएं होती हैं, वही फिल्म की कॉमेडी का बड़ा हिस्सा बनती हैं.

कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का

फिल्म में इस बार हॉरर का तड़का भी लगाया गया है. ट्रेलर में एक भूतिया हवेली दिखाई गई है, जहां अजय देवगन और संजय मिश्रा फंस जाते हैं. घर के अंदर अजीब घटनाएं और भूतों की मौजूदगी कहानी को नया मोड़ देती है. हालांकि, ये सीन डराने से ज्यादा हंसाने का काम करते हैं और फिल्म की कॉमेडी को और मजेदार बना देते हैं.

नई जोड़ियों में दिखे सितारे

फिल्म में कई नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां भी देखने को मिलेंगी. अजय देवगन के साथ ईशा गुप्ता नजर आएंगी. वहीं अरशद वारसी के साथ संजीदा शेख और रितेश देशमुख के साथ अंजलि आनंद दिखाई देंगी. जावेद जाफरी एक बार फिर अपने पुराने मजेदार अंदाज में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे.

भोजपुरी गाने ने खींचा ध्यान

ट्रेलर में एक भोजपुरी अंदाज का गाना भी सुनने को मिलता है, जिसके बोल हैं “फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी…”. इस गाने में रितेश देशमुख और अंजलि आनंद का अलग अंदाज देखने को मिलता है.

अजय देवगन की पुरानी फिल्मों को दिया गया मजेदार ट्विस्ट

ट्रेलर में अजय देवगन की कई पुरानी फिल्मों के रेफरेंस भी देखने को मिलते हैं. ‘फूल और कांटे’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘विजयपथ’ जैसी फिल्मों के कुछ यादगार पलों को कॉमिक अंदाज में दोबारा दिखाया गया है.

फैंस को खूब पसंद आ रहा है ट्रेलर

‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. दर्शकों को ट्रेलर का कॉमेडी अंदाज काफी पसंद आ रहा है. कई लोगों का कहना है कि फिल्म में आज के ट्रेंड के हिसाब से कई मजेदार डायलॉग और पंचलाइन रखी गई हैं, जो हंसी रोकना मुश्किल कर देती हैं.

वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘धमाल 4’ की तुलना ‘वेलकम टू द जंगल’ से भी की है. उनका कहना है कि ट्रेलर के आधार पर ‘धमाल 4’ ज्यादा मजेदार और एंटरटेनिंग लग रही है.

Image 433
Dhamaal 4 trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना 'लाल बटन'… आ गया 'धमाल 4' का धमाकेदार ट्रेलर 5
Image 434
Dhamaal 4 trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना 'लाल बटन'… आ गया 'धमाल 4' का धमाकेदार ट्रेलर 6
Image 435
Dhamaal 4 trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना 'लाल बटन'… आ गया 'धमाल 4' का धमाकेदार ट्रेलर 7

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘धमाल 4’ का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है, जिन्होंने इससे पहले भी ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों का निर्देशन किया था. फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज के साथ मिलकर बनाया गया है. यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सात साल बाद ‘टोटल धमाल’ के बाद एक बार फिर यह फ्रेंचाइजी बड़े पर्दे पर लौट रही है.

यह भी पढ़ें: OG 2 Film: 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली OG का बनेगा सीक्वल, पवन कल्याण ने दिया बड़ा अपडेट

Previous article रख-रखाव को लेकर आज पांच घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
Next article बिहार में मॉनसून की तूफानी रफ्तार, 24 घंटे में आधे राज्य को किया कवर, मुजफ्फरपुर पहुंचा, पटना में एंट्री कब
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel