[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dhamaal 4: खजाना ढूंढने निकली अजय देवगन की पलटन, नए पोस्टर्स देखकर छूट जाएगी हंसी

Dhamaal 4: खजाना ढूंढने निकली अजय देवगन की पलटन, नए पोस्टर्स देखकर छूट जाएगी हंसी

0
Dhamaal 4: खजाना ढूंढने निकली अजय देवगन की पलटन, नए पोस्टर्स देखकर छूट जाएगी हंसी
धमाल 4 का पोस्टर आउट, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhamaal 4: मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का नया भाग यानी ‘धमाल 4’ जल्द ही आने वाला है. फिल्म के मेकर्स ने इसके नए और मजेदार कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं, जिन्हें देखकर साफ लग रहा है कि इस बार भी फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी, पागलपन और हंसी का तड़का देखने को मिलेगा. इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे बड़े कलाकार मिलकर सबको हंसाएंगे.

सभी पोस्टर्स यहां:

खजाने की तलाश और ‘W’ का चक्कर

सुपरस्टार अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में अजय देवगन और संजय मिश्रा एक पहाड़ पर चढ़ते दिख रहे हैं और उनके हाथ में एक नक्शा है. अजय देवगन ने लिखा है कि इन दोनों का एक ही लक्ष्य है, सोने का खजाना पाना. मजेदार बात यह है कि नक्शे पर ‘W’ आकार का पहाड़ बना है और लिखा है कि 100 साल पुराना खजाने का नक्शा दोबारा मिल गया है. आपको याद होगा कि पहली ‘धमाल’ फिल्म में भी सब ‘W’ के नीचे छिपे पैसों के पीछे भागे थे.

बदल गई है फिल्म की रिलीज डेट

पहले यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को आने वाली थी. लेकिन उसी दिन हॉलीवुड के बहुत बड़े डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘The Odyssey’ भी रिलीज हो रही है. हॉलीवुड की फिल्म से टक्कर से बचने के लिए ‘धमाल 4’ के मेकर्स ने समझदारी दिखाई और अपनी फिल्म को एक हफ्ता पहले खिसका लिया. अब ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी, ताकि लोग बिना किसी रुकावट के इस मजेदार फिल्म को एंजॉय कर सकें.

यह भी पढ़ें: South Theater Releases This Week: 8 से 14 जून तक बड़े पर्दे पर छाएगा साउथ सिनेमा, रिलीज होंगी ये 7 नई फिल्में

Previous article अपने शहर से कर सकते हैं राजधानी एक्सप्रेस पर सफर, 14 जून को आ रही पूर्णिया जंक्शन
Next article डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर धरना जारी, अनशन शुरू
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel