[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Devara Sequel: कब रिलीज होगा ‘देवरा’ का दूसरा भाग, जूनियर एनटीआर ने बताया पूरा सच

Devara Sequel: कब रिलीज होगा ‘देवरा’ का दूसरा भाग, जूनियर एनटीआर ने बताया पूरा सच

0
Devara Sequel: कब रिलीज होगा ‘देवरा’ का दूसरा भाग, जूनियर एनटीआर ने बताया पूरा सच
Devara

Devara Sequel: कोराताला शिवा की निर्देशित ‘देवरा: भाग 1’ को बॉक्सऑफिस पर दर्शकों ने मिला-जुला रिस्पांस दिया है. जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सिर्फ एक हफ्ते में 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. देवरा को देखने के बाद दर्शक कई अधूरे सवालों के जवाब पाने के लिए बेकरार हैं और दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जिसपर अब अपडेट सामने आ गई है. दरअसल, जूनियर एनटीआर ने हाल ही में देवरा के सीक्वल को लेकर एक बड़ी अपडेट साझा की है.

देवरा के सीक्वल के लिए शूट हुए दो अदभुत सीक्वेंस

देवरा: भाग 1 में जबरदस्त एक्शन देखने के बाद दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में हाल ही में जूनियर एनटीआर ने एसोसिएटेड प्रेस से देवरा के सीक्वल पर बात की. उन्होंने बताया कि देवरा: पार्ट 2 के लिए ‘दो अद्भुत सीक्वेंस’ शूट किए हैं, लेकिन वे ‘दर्शकों को और अधिक उत्साहित करने’ के लिए सीक्वल को ‘बड़ा और बेहतर’ बनाने के लिए ‘थोड़ा और समय’ लेंगे.

Also Read: Prabhas New Movie: कब खत्म होगी ‘द राजा साब’ की शूटिंग, इस दिन होगी रिलीज

Also Read: Ranveer Singh: आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर में 19 साल की एक्ट्रेस संग इश्क लड़ाएंगे एक्टर, मेकर्स पर आग बबूला हुए फैंस

देवरा का दूसरा भाग कब आएगा?

जुनियर एनटीआर ने कहा कि, “मैं बस यही चाहता हूं कि मेरे निर्देशक कोराताला शिवा एक महीने की छुट्टी लें. मैंने उनसे कहा, आप जानते हैं क्या? यह मेरा उपहार है. मैंने कहा कि मैं आपको हैदराबाद से दूर भेज रहा हूं. डेढ़ महीने के लिए चले जाएं, बस जाएं, मौज-मस्ती करें और किसी भी चीज़ के बारे में न सोचें. वापस आएं और फिर हम इसके लिए फिर से लिखना शुरू करेंगे. आइए बस तरोताजा हों, फिर से ऊर्जा पाएं, फिर से सोचें, फिर से गणना करें, फिर से जांच करें और फिर हम देवरा 2 लिखेंगे.”

जुनियर एनटीआर वर्क फ्रंट

जुनियर एनटीआर देवरा: भाग 2 से पहले प्रशांत नील और अयान मुखर्जी की फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे.

Previous article Bagaha News: नशे में धुत्त सब-इंस्पेक्टर थाने में कर रहा था हंगामा, गिरफ्तार
Next article पवन सिंह और खेसारी आपस में झगड़ के फैंस को बनाते हैं मूर्ख! इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel