[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Devara से पहले इन फिल्मों में विलेन बने सैफ अली खान, एक के लिए तो खाने पड़े 20 थप्पड़

Devara से पहले इन फिल्मों में विलेन बने सैफ अली खान, एक के लिए तो खाने पड़े 20 थप्पड़

0
Devara से पहले इन फिल्मों में विलेन बने सैफ अली खान, एक के लिए तो खाने पड़े 20 थप्पड़

Devara: जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म देवरा का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है. यह फिल्म रिलीज से पहले ही जबरदस्त रिकॉर्ड तोड़ रही है. देवरा एक और वजह से सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, फिल्म में बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर विलेन बनकर महफिल लूटने को तैयार हैं. उनके विलेन अवतार का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में अगर आप भी सैफ अली खान को विलेन के किरदार में देखने के लिए बेकरार हैं, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी फिल्मों की लिस्ट लाए हैं, जिसमें एक्टर ने जबरदस्त विलेन का किरदार निभाया और बवाल मचा दिया.

ओमकारा

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी साल 2006 की फिल्म ओमकारा में सैफ अली खान ने विलेन लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया है. सैफ अली खान का यह किरदार उनके अब तक के एक्टिंग करियर के बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है. इस फिल्म में भले एक्टर ने निगेटिव रोल निभाया था लेकिन दर्शकों ने सैफ अली खान के इस विलेन वाले किरदार को खूब पसंद किया था. फिल्म में इनके किरदार को लेकर एक बहुत मशहूर किस्सा है. दरअसल, फिल्म के एक सीन में लंगड़ा त्यागी की पत्नी उसे सिर्फ 2 थप्पड़ मारती है लेकिन इस सीन के रिहर्सल की प्रैक्टिस करते-करते सैफ को लगभग 20 थप्पड़ पड़े थे. फिल्म में सैफ अली खान के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर, सैफ अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु मुख्य भूमिकाओं में थे.

Also Read: Saif Ali Khan के लिए फोटोग्राफर बनी करीना कपूर, फोटो शेयर कर पूछ लिया ये सवाल, वायरल हो रहा पोस्ट

Also Read: Devara से पहले इन फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करते दिखें जूनियर एनटीआर, एक फिल्म ने तो बनाया इतिहास

तानाजी

ओम राउत की निर्देशित तानाजी एक ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म है, जिसमें अजय देवगन ने मराठा बहादुर तानाजी का किरदार निभाया था. वहीं, इस फिल्म सैफ अली खान ने एक बेहतरीन विलेन के तौर पर अपने अभिनय को साबित किया है. फिल्म में एक्टर उदयभान का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान के अलावा काजोल और शरद केलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

एक हसीना थी

श्रीराम राघवन की निर्देशित साल 2000 की फिल्म एक हसीना थी में सैफ अली खान ने एक क्रूर और बेरहम प्रेमी का किरदार निभाया है, जिसका नाम करण सिंह राठौर है. यह पहली फिल्म थी, जिसमें एक्टर ने विलेन का किरदार निभाया था.

लाल कप्तान

लाल कप्तान फिल्म में सैफ अली खान ने एक नागासाधु गोसाईं का किरदार निभाया था. इस फिल्म में एक्टर का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का किरदार देखने को मिलता है. फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है. सैफ अली खान के अलावा फिल्म में मानव विज, जोया हुसैन और सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिकाओं में हैं.

कुर्बान

कुर्बान फिल्म का निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा ने किया है. इस फिल्म में सैफ अली खान का किरदार जितना चार्मिंग है, उससे कई ज्यादा खतरनाक भी है. फिल्म ने सैफ ने एक आतंकवादी की भूमिका में हैं. फिल्म में सैफ अली खान के साथ करीना कपूर, ओम पुरी, किरण खेर, विवेक ओबेरॉय और दीया मिर्जा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Previous article मरने से पहले 516 बार मिस्ड कॉल, 80 से अधिक बार मैसेंजर पर ऑडियो-वीडियो कॉल, पढ़ें पूरी कहानी
Next article Aloo Face Pack: आलू के घरेलू नुस्खे, चेहरे की चमक बढ़ाने के आसान उपाय
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel