[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Deva Teaser: शाहिद कपूर का ऑन हुआ कबीर सिंह का मोड, बिना डायलॉग बोले एक्टर ने मचाई तबाही

Deva Teaser: शाहिद कपूर का ऑन हुआ कबीर सिंह का मोड, बिना डायलॉग बोले एक्टर ने मचाई तबाही

0
Deva Teaser: शाहिद कपूर का ऑन हुआ कबीर सिंह का मोड, बिना डायलॉग बोले एक्टर ने मचाई तबाही
Deva Box Office Day 4

Deva Teaser: फिल्म देवा का टीजर आज मेकर्स ने जारी कर दिया. शाहिद कपूर की फिल्म देवा का टीजर काफी धांसू है. जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की ओर से निर्मित फिल्म में शाहिद जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं. टीजर में कोई संवाद नहीं है, बल्कि इसमें एक्टर शानदार डांस करते दिख रहे हैं. 52 सेकंड का यह टीजर हाई-ऑक्टेन एक्शन और और डांस सीक्वेंस से भरा हुआ है. देवा 31 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है. देवा में शाहिद के अलावा पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, कुब्रा सैत और प्रवेश राणा हैं.

देवा का टीजर हुआ आउट

देवा का टीजर शेयर कर शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, डी डे आ गया है. मचाना चालू. प्रोमो की शुरुआत में शाहिद डांस फ्लोर पर डांस करते दिखते हैं. वहां मौजूद भीड़ उन्हें चीयर करती है. व्हाइट शर्ट, पैंट, जूते और एक पिस्तौल के साथ वह नजर आ रहे हैं. टीजर देखकर लग रहा है कि एक्टर एक निडर पुलिस ऑफिसर है, जो किसी से नहीं डरते. शाहिद इंटेंस अवतार में काफी दमदार दिखे हैं. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

देवा के टीजर पर यूजर्स के रिएक्शन

देवा के टीजर पर मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कबीर पुलिस मोड में. एक यूजर ने लिखा, इसे कहते है आग लगा दी. एक यूजर ने लिखा, ये तो बवाल काट दिए हो. एक यूजर ने लिखा, मैं आपको देवा के रूप में देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता. एक यूजर ने लिखा, भाई आग लगी दी आपने क्या टीजर है देवा का माइंड ब्लोइंग. गौरतलब है कि रोशन एंड्रयूज की ओर से निर्देशित फिल्म फरवरी 2024 में रिलीज होने वाली थी. हालांकि फिर इसे जनवरी 2025 तक के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें- Shahid-Kareena: एनुअल डे में हुआ शाहिद-करीना का ‘जब वी मेट’ मोमेंट, वायरल तस्वीरें देख फैंस को आई ऐश्वर्या और सलमान की याद

यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor New Movie: इस दिन शुरू होगी शाहिद-तृप्ति एक्शन थ्रिलर की शूटिंग, जानें फिल्म से जुड़ी सारी अपडेट्स

Previous article बिहार में ताश का खेल देख रहे युवक की गले में मारी गोली, हत्या के पीछे का कारण पता लगा रही पुलिस
Next article बिहार की यह फेमस चाट खाते ही भूल जाएंगे बर्गर और पिज्जा, दुकान पर लगता है ग्राहकों का जमावड़ा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel