[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Deepika Padukone Upcoming Movies: मां बनने के बाद इन 4 फिल्मों से करेंगी बॉलीवुड में वापसी, 2 सीक्वल में भी आएंगी नजर

Deepika Padukone Upcoming Movies: मां बनने के बाद इन 4 फिल्मों से करेंगी बॉलीवुड में वापसी, 2 सीक्वल में भी आएंगी नजर

0
Deepika Padukone Upcoming Movies: मां बनने के बाद इन 4 फिल्मों से करेंगी बॉलीवुड में वापसी, 2 सीक्वल में भी आएंगी नजर
AA22×A6

Deepika Padukone Upcoming Movies: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 2007 में ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में की है. उन्हें आखिरी बार कल्कि 2898 एडी और सिंघम अगेन में देखा गया था, जो 2024 में रिलीज हुई थी. प्रेग्नेंसी की वजह से वह लाइमलाइट से दूर रह रही थी और 8 सितम्बर 2024 को उन्होंने बेटी दुआ को जन्म दिया. इसके बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है, लेकिन कुछ समय से वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में है. खबरों के अनुसार, वह आने वाली 4 फिल्मों में नजर आएंगी, जिनमें उनकी 2 फिल्में उनकी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल्स है. तो आइये दीपिका की आने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते है.

स्पिरिट

एशियन इटी न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म कल्कि 2898 एडी के बाद दीपिका पादुकोण एक बार फिर साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है. डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म ‘स्पिरिट’ में दोनों एक साथ नजर आएंगे. यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें प्रभास एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग मई 2025 में शुरू होने वाली थी, लेकिन प्रभास की चोट की वजह से इसे अभी टाल दिया गया है. हालांकि फिल्म की 2026 में रिलीज होने की सम्भावना जताई जा रही है.

किंग

दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगी. बीते कई दिनों से इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही है. सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशित इस फिल्म में सुहाना खान भी होंगी, जिनकी मां का किरदार दीपिका निभाने वाली है. फिल्म की शूटिंग जून 2025 से शुरू हो जाएगी और यह 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है. शाहरुख खान के साथ दीपिका ने अब तक 5 फिल्में की है और यह फिल्म उनकी छठी फिल्म होने वाली है.

कल्कि 2

डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी के सुपरहिट होने के बाद, अब वह इसके सीक्वल में नजर आएंगी. अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 1200 करोड़ रुपये तक की कमाई की थी. डायरेक्टर ने बताया कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट में ‘फ्लेक्स लैंड्स’ नाम की दुनिया को दिखाया जायेगा, जो काशी, काम्प्लेक्स और शम्बाला के अलावा चौथी दुनिया होगी. हालांकि इस फिल्म के दूसरे पार्ट का नाम अभी ऑफिसियल नहीं किया गया है.

पठान 2

फिल्म किंग के बाद दीपिका फिर से शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म ‘पठान’ के सीक्वल में नजर आएंगी. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में 1055 करोड़ की कमाई की थी, जो 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. फिल्म में दीपिका शाहरुख खान के ऑपोजिट नजर आती है, लेकिन अंत तक वह उसकी मदद करती है. दीपिका और शाहरुख की ऑन-स्क्रीन जोड़ी सभी फैंस को बहुत पसंद आती है.

ये भी पढ़ें: Shraddha kapoor: एकता कपूर की फिल्म के लिए एक्ट्रेस लेंगी इतने करोड़, स्त्री 2 से कई गुना ज्यादा है फीस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel