[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood De De Pyaar De 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स, अब ओटीटी पर किस्मत आजमाएगी अजय देवगन की रोम-कॉम, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

De De Pyaar De 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स, अब ओटीटी पर किस्मत आजमाएगी अजय देवगन की रोम-कॉम, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

0
De De Pyaar De 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स, अब ओटीटी पर किस्मत आजमाएगी अजय देवगन की रोम-कॉम, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
दे दे प्यार दे 2 ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

De De Pyaar De 2 OTT Release: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी दे दे प्यार दे 2 अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी न उतर पाने के बाद फिल्म अब अपनी किस्मत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आजमाने जा रही है. ऐसे में आइए बताते हैं आप अजय देवगन की फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं.

दे दे प्यार दे 2 ओटीटी रिलीज डेट

नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसकी OTT रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है. पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया, “परिवार से मिलने का समय आ गया है, क्योंकि अब है लड़कीवालों की बारी. दे दे प्यार दे 2 देखें, 9 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर.”

दे दे प्यार दे 2 9 जनवरी से Netflix पर स्ट्रीम होना शुरू होगी. यह फिल्म साल 2019 में आई दे दे प्यार दे का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह नजर आए थे.

फिल्म की कहानी क्या है?

पहली फिल्म की कहानी 50 वर्षीय सिंगल पिता आशीष (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे 26 साल की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार हो जाता है. जब वह उसे अपने परिवार से मिलवाने भारत लाता है, तो उम्र के इस फासले को लेकर कई दिलचस्प हालात पैदा होते हैं.

सीक्वल में कहानी आगे बढ़ती है, जहां 52 वर्षीय आशीष अब लंदन में रहने वाला एक NRI इन्वेस्टर है. इस बार वह अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड आयशा खुराना के परिवार से शादी की मंज़ूरी लेने पहुंचता है. लेकिन परेशानी तब खड़ी हो जाती है, जब उसकी मुलाकात आयशा के पिता राज्जी खुराना (आर. माधवन) से होती है, जो उम्र में खुद आशीष से छोटे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा था?

Image 65
Sacnilk report

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, दे दे प्यार दे 2 ने भारत में लगभग 74.22 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 111.76 करोड़ रुपये रहा. करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल सकी और बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई.

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Film: ‘मुन्ना त्रिपाठी’ की वापसी से फिर मचेगा भौकाल, दिव्येंदु बोले- हम पूरी ताकत के साथ वापस आ रहे हैं

Previous article पुतिन के करीबी ने ट्रंप को दी खुली धमकी, कहा- अमेरिका पर टॉरपीडो से कर दो हमला, जानें क्या है मामला
Next article Pongal Decoration Ideas: पोंगल पर रंग-बिरंगी सजावट से बदल जाएगा घर का लुक
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel