[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘डकैत’ का हाल बेहाल, करोड़ों से गिरकर अब लाखों में सिमटी कमाई

‘डकैत’ का हाल बेहाल, करोड़ों से गिरकर अब लाखों में सिमटी कमाई

0
‘डकैत’ का हाल बेहाल, करोड़ों से गिरकर अब लाखों में सिमटी कमाई
डकैत के स्टारकास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Dacoit Collection: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ सिनेमाघरों में अपनी रन जारी रखे हुए है, लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. रिलीज के शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने वाली यह एक्शन-रोमांटिक फिल्म अब धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती नजर आ रही है. हालांकि 16वें दिन फिल्म की कमाई में हल्की बढ़त जरूर देखने को मिली है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को करीब 37 लाख रुपये की कमाई की. यह आंकड़ा 15वें दिन की तुलना में थोड़ा बेहतर है, जब फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए थे.

दूसरे हफ्ते के बाद से गिरावट जारी

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘डकैत’ की 11वें दिन से ही फिल्म की कमाई में गिरावट शुरू हो गई थी. 11वें दिन फिल्म ने 48 लाख रुपये कमाए थे. इसके बाद 12वें और 13वें दिन यह आंकड़ा 50-50 लाख रुपये रहा. 14वें दिन कमाई थोड़ी गिरकर 47 लाख रुपये पर आ गई, लेकिन 15वें दिन यह गिरावट और तेज हो गई और फिल्म सिर्फ 25 लाख रुपये ही कमा पाई. हालांकि 16वें दिन 37 लाख रुपये के साथ थोड़ी रिकवरी जरूर देखने को मिली है.

जानें कुल कमाई

डकैत’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में करीब 34.79 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 40.42 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 54 करोड़ रुपये हो गया है.

एक्शन और रोमांस से भरी हुई मूवी

‘डाकू: ए लव स्टोरी’ एक्शन और रोमांस से भरी हुई मूवी है. इसे निर्देशक शेनिल देओ ने बनाया है. यह उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है. फिल्म की कहानी खुद शेनिल देओ और अदिवी शेष ने मिलकर लिखी है. एक इंटरव्यू में अदिवी ने फिल्म को लेकर अपनी टीम की मेहनत के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पूरी टीम का एक ही सपना था और सभी ने फिल्म को खुद से ऊपर रखा. उन्होंने कहा कि सभी ने फिल्म के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाई धूम, 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

Previous article मोहिनी एकादशी पर इन चीजों से रहें दूर, तभी मिलेगा पूरा फल
Next article बिहार में अप्रैल में ही बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग, किल्लत ऐसी कि गंदे पानी का लेना पड़ रहा सहारा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel