[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dacoit ने पहले दिन 1 बजे तक कितनी की कमाई? जानिए शुरुआती आंकड़े

Dacoit ने पहले दिन 1 बजे तक कितनी की कमाई? जानिए शुरुआती आंकड़े

0
Dacoit ने पहले दिन 1 बजे तक कितनी की कमाई? जानिए शुरुआती आंकड़े
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर, फोटो- इंस्टाग्राम

Dacoit Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘डकैत’ ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया. अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, खासकर सुबह के शो में दर्शकों की संख्या कम देखने को मिली. sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये आंकड़े 1 बजे तक है और अभी नंबर्स और बढ़ेंगे. हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है.

दक्षिण भारत में ज्यादा स्क्रीन, फिर भी धीमी शुरुआत

sacnilk के अनुसार, फिल्म को पूरे भारत में 1555 से ज्यादा शोज के साथ रिलीज किया गया है. खासतौर पर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इसे ज्यादा स्क्रीन मिली हैं, जहां अदिवि शेष की अच्छी फैन फॉलोइंग है. इसके बावजूद शुरुआती भीड़ कम रही, जिससे यह साफ है कि फिल्म को मिक्स रिव्यू का असर झेलना पड़ा है. हिंदी वर्जन ने अभी तक 729 शोज से 0.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जबकि तेलुगू में फिल्म ने 826 शोज से 1.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. दोनों के फाइनल आंकड़े रात तक आएंगे.

Image 112
Dacoit ने पहले दिन 1 बजे तक कितनी की कमाई? जानिए शुरुआती आंकड़े 3

इस वजह से फिल्म को करने के लिए एक्ट्रेस ने भरी हामी

डकैत’ के ट्रेलर लॉन्च में मृणाल ठाकुर ने इस फिल्म को करने की वजह बताई थी. उन्होंने कहा, “यह लव स्टोरी मेरे लिए बनी है, मैंने पहले भी सिंपल लव स्टोरीज की हैं, जिनमें प्यार, डेटिंग जैसी चीजें होती हैं, लेकिन इस फिल्म में आपको एक अलग ही पहलू देखने को मिलेगा-सरस्वती का ऐसा रूप, जहां सिर्फ प्यार ही नहीं है. इसमें थोड़ा गुस्सा है, बदले की भावना है… ऐसा प्यार जो टूट चुका है, लेकिन उसमें हिम्मत भी है. सिर्फ सरस्वती ही नहीं, बल्कि हरि का किरदार भी इसी तरह की भावनाओं से भरा हुआ है.” मृणाल ने फिल्म के एक्शन एंगल को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “यह एक अलग तरह की लव स्टोरी है. मैं एक ही तरह के रोल करके बोर नहीं होना चाहती थी, क्योंकि दर्शक भी एक जैसा देख-देखकर ऊब जाते हैं. इसमें एक्शन का तड़का इसे और दिलचस्प बनाता है. जब कोई ऐसा किरदार, जिसने पहले कभी एक्शन नहीं किया, एम्बुलेंस चलाए, बंदूक उठाए और लड़ाई करे-तो फिर क्यों नहीं?”

यह भी पढ़ें- साउथ एक्टर नानी ने ‘डकैत’ का किया रिव्यू, कहा- मिस मत करना थिएटर एक्सपीरियंस

Previous article RBI: बड़े डिजिटल पेमेंट पर लग सकता है 1 घंटे का ‘होल्ड’, धोखाधड़ी रोकने के लिए 4 नए प्रस्ताव
Next article भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना वायरल, ‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रीमेक ने उड़ाए होश
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel