[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Coolie: रजनीकांत की कुली बनी ब्लॉकबस्टर, अखिल अक्किनेनी ने पिता नागार्जुन संग मनाया जश्न, कहा- बधाई हो मेरे किंग

Coolie: रजनीकांत की कुली बनी ब्लॉकबस्टर, अखिल अक्किनेनी ने पिता नागार्जुन संग मनाया जश्न, कहा- बधाई हो मेरे किंग

0
Coolie: रजनीकांत की कुली बनी ब्लॉकबस्टर, अखिल अक्किनेनी ने पिता नागार्जुन संग मनाया जश्न, कहा- बधाई हो मेरे किंग
Akhil Akkineni on coolie success

Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित फिल्म गुरुवार यानी 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. देश सहित दुनियाभर में मूवी शानदार कमाई कर रही है. दो दिनों में मूवी ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने अबतक 193.28 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस बीच तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने अपने पिता की फिल्म पर प्यार बरसाया है.

नागार्जुन के बेटे अखिल ने दी अपने पिता को ऐसे बधाई

फिल्म ‘कुली‘ में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन विलेन साइमन के किरदार में दिखे हैं. उनका रोल काफी धांसू और जबरदस्त है. अब फिल्म की सफलता के बीच नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है. फोटो में नागार्जुन के बगल में अखिल खड़े हैं और उनकी ओर अंगुलि से इशारा कर रहे हैं. नागार्जुन ने अखिल के कंधे पर अपना हाथ रखा है और दोनों मुस्कुरा रहे हैं. उनके साइड में एक केक है जिसपर साइमन लिखा हुआ है. इसके साथ उन्होंने लिखा, साइमन, बधाई मेरे किंग.

नागा चैतन्य ने देखी अपने पिता की फिल्म

वहीं, नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य अपने पिता की फिल्म ‘कुली’ देखने के लिए अपने दोस्त के साथ थिएटर्स गए थे. स्क्रीनिंग पर जाने से पहले, उन्होंने फिल्म से अपने पिता नागार्जुन का पोस्टर शेयर कर लिखा था, कुली आज मेरे किंग के लिए.

कुली का नेट कलेक्शन

  • Coolie Box Office Collection Day 1- 65 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 2- 54.75 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 3- 38.6 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 4- 34 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 5- 0.03 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 193.28 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड तूफान- ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? आंकड़े करेंगे हैरान

Previous article बिहार को मिलेगी अमृत भारत समेत दो नई ट्रेनों की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Next article Bhojpuri: गणेश चतुर्थी से पहले अंकुश राजा के ‘पधारी हमरा अंगना’ ने जीता फैंस का दिल, भक्तों का बना परफेक्ट ट्रैक
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel