[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Cocktail 2 Box Office Preview: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग को तैयार ‘कॉकटेल 2’, थिएटर जाने से पहले पढ़ें रनटाइम और प्लॉट

Cocktail 2 Box Office Preview: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग को तैयार ‘कॉकटेल 2’, थिएटर जाने से पहले पढ़ें रनटाइम और प्लॉट

0
Cocktail 2 Box Office Preview: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग को तैयार ‘कॉकटेल 2’, थिएटर जाने से पहले पढ़ें रनटाइम और प्लॉट
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस प्रीव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Cocktail 2 Box Office Preview: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. डायरेक्टर होमी अदजानिया की इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही अच्छा-खासा बज बना हुआ है. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और टिकट तेजी से बिक रहे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग कर सकती है.

पहले दिन कितना कमा सकती है फिल्म? (Cocktail 2 Opening Day Prediction)

मशहूर फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग बहुत तगड़ी चल रही है. पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे बड़े सिनेमाघरों में ही इसके करीब 60 हजार टिकट एडवांस में बिक सकते हैं. इस शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर आराम से 12 से 14 करोड़ रुपये की डबल-डिजिट ओपनिंग कर सकती है. फिल्म इंडस्ट्री को इस समय एक अच्छी लव-स्टोरी और कॉमेडी फिल्म की बहुत जरूरत है.

क्या है फिल्म की कहानी? (Cocktail 2 Plot)

Cocktail 2 Story
Cocktail 2 plot, pc: instagram

इस फिल्म की कहानी एक बहुत ही मजेदार और उलझे हुए लव ट्रायंगल पर आधारित है. फिल्म में शाहिद कपूर (कुणाल) और रश्मिका मंदाना (दिया) पिछले 10 सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उनकी जिंदगी में शाहिद की एक पुरानी दोस्त कृति सेनन (एली) की एंट्री होती है.

इसके बाद दोनों हीरोइनों के बीच एक प्लान बनता है, लेकिन वो प्लान पूरी तरह से गड़बड़ा जाता है. फिर शुरू होता है हंसी-मजाक, कन्फ्यूजन और ढेर सारे इमोशन्स का तड़का.

सोशल मीडिया पर अफवाह थी कि यह एक लेस्बियन लव स्टोरी है, लेकिन मेकर्स और खुद कृति-रश्मिका ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है, यह तीन सीधे-सादे लोगों की ही कहानी है.

यह भी पढ़ें: Peddi Box Office: 400 करोड़ पार करते ही राम चरण की ‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी साउथ फिल्म

क्या यह पहली फिल्म से जुड़ी है?

Cocktail
Cocktail movie, pc: instagram

साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पंटी की एक फिल्म आई थी ‘कॉकटेल’, जो सुपरहिट रही थी. यह नई फिल्म उसी नाम की फ्रेंचाइजी है, लेकिन इसकी कहानी और किरदार बिल्कुल नए हैं.

कृति सेनन ने खुद बताया कि इसका पहली फिल्म की कहानी से कोई सीधा कनेक्शन नहीं है. यह न तो सीक्वल है और न ही रीमेक, बल्कि इसकी वाइब, अच्छे लोकेशन्स, गाने और दोस्ती का अंदाज पहली फिल्म जैसा ही मजेदार है.

फिल्म की कास्ट, रनटाइम और सर्टिफिकेट (Cocktail 2 Cast, Runtime and Certificate)

Cocktail 2 1 1
Cocktail 2 details, pc: instagram

इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड हीरो हैं, जबकि कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं. फिल्म को दिनेश विजान और लव रंजन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. सेंसर बोर्ड (CBFC) की तरफ से इस फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है. अगर बात करें इसके रनटाइम की, तो यह फिल्म 150 मिनट यानी ढाई घंटे लंबी है, जो पहली फिल्म से थोड़ी सी बड़ी है.

अब देखना यह है कि कल शुक्रवार को दर्शक इस फिल्म को कितना प्यार देते हैं.

यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन, बोले- हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

Previous article VKSU स्नातक एडमिशन 2026: यूनिवर्सिटी ने फॉर्म सुधारने का दिया आखिरी मौका; 19 और 20 जून को समर्थ पोर्टल पर ऐसे चेंज
Next article तमिलनाडु में किसानों ने टीवीके सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- मांगें पूरी नहीं हुई तो 30 जून को करेंगे भूख हड़ताल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel