[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘कॉकटेल 2’ ने छापे ताबड़तोड़ नोट, तीसरे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

‘कॉकटेल 2’ ने छापे ताबड़तोड़ नोट, तीसरे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

0
‘कॉकटेल 2’ ने छापे ताबड़तोड़ नोट, तीसरे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया
शाहिद कपूर और कृति सेनन, फोटो- इंस्टाग्राम

Cocktail 2 Collection: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद फिल्म को भले ही क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिले-जुले रिएक्शन मिले हों, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इस हफ्ते कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिसका फायदा ‘कॉकटेल 2’ को सीधा बॉक्स ऑफिस पर मिला. तीसरे दिन मूवी ने जमकर कमाई की.

Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन की कमाई

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और इसने 16.25 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े. अब तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 57 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

Image 1026
Cocktail 2 box office collection day 3, source- sacnilk

Cocktail 2 Worldwide Collection: विदेश में भी ‘कॉकटेल 2’ का जलवा

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 76.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

Day Wise India Net Collection: किस दिन कितनी हुई कमाई?

  • Day 1 – 13.50 करोड़ रुपये
  • Day 2 – 16.25 करोड़ रुपये
  • Day 3 – 17.75 करोड़ रुपये

कुल कमाई – 47.50 करोड़ रुपये

Cocktail 2 Stars: फिल्म में दिखे ये सितारे

फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के अलावा टीकू तलसानिया भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. वहीं पुलकित सम्राट ने फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस दिया है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं.‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ेंवर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

Previous article 22 जून के Free Fire MAX Redeem Codes जारी, फ्री में पाएं गन स्किन्स और डायमंड रिवॉर्ड्स
Next article …तो खत्म हुआ बेन स्टोक्स का ‘नाइटक्लब ड्रामा’! तीसरे टेस्ट से पहले फैंस के लिए आ गई सबसे बड़ी खुशखबरी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel