Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: होमी अदजानिया की फिल्म कॉकटेल 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल की रिलीज का इसपर ज्यादा असर नहीं पड़ा. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा ने अब तक कितनी कमाई की. आइये जानते हैं.
Cocktail 2 Day 10 Box Office Collection: कॉकटेल 2 ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, कॉकटेल 2 ने 10वें दिन 3,979 शोज से 4.40 करोड़ की शानदार कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 99.25 करोड़ ग्रॉस और 83.15 करोड़ नेट तक पहुंच गया. ओवरसीज में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. इसने अब तक 126.85 करोड़ की कमाई कर ली है.

Cocktail 2 Day Wise Box Office Collection: कॉकटेल 2 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 13.50 करोड़
- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 16.25 करोड़
- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 17.75 करोड़
- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 6.75 करोड़
- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 6.75 करोड़
- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 5.25 करोड़
- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 4.25 करोड़
- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 4.00 करोड़
- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 4.25 करोड़
- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 4.40 करोड़
कॉकटेल 2 टोल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 83.15
About Cocktail 2: कॉकटेल 2 के बारें में जानें
होमी अदजानिया की ओर से निर्देशित और लव रंजन, तरुण जैन की ओर से लिखित, कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की नई तिकड़ी देखने को मिल रही है. कहानी कुणाल और दीया की है, जो एक दूसरे को प्यार करते हैं. हालांकि वेडिंग को लेकर थोड़े कंफ्यूज जरूर हैं. जब वह टाइम बिताने के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लाइफ में एली आती है. फिर रिश्तों में बदलाव आता है और छुट्टी इमोशनल उथल-पुथल में बदल जाती है.
यह भी पढ़ें- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कॉकटेल 2 ने गाड़े झंडे, बटोर लिए इतने करोड़
