[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kesari Chapter 2 की ऐतिहासिक सफलता पर ‘छावा’ ने थपथपाई पीठ, बोले- हमारे इतिहास…

Kesari Chapter 2 की ऐतिहासिक सफलता पर ‘छावा’ ने थपथपाई पीठ, बोले- हमारे इतिहास…

0
Kesari Chapter 2 की ऐतिहासिक सफलता पर ‘छावा’ ने थपथपाई पीठ, बोले- हमारे इतिहास…
Vicky Kauhsal Praises Kesari Chapter 2 team

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ आज दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करती है. इस फिल्म के निर्देशन की कमान करण सिंह त्यागी ने संभाली है. वहीं, निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया ने किया है.

अब फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों की तरफ से फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ देने वाले विक्की कौशल ने भी ‘केसरी चैप्टर 2’ की पूरी टीम का हौसला बढ़ाया है.

विक्की कौशल ने टीम को दी बधाई

छावा स्टार विक्की कौशल ने ‘केसरी चैप्टर 2’ का एक पोस्टर शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘एक अनकही कहानी जिसे बहुत साहस, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ बताया गया है! यह एक बेहद शानदार निर्देशन की पहली फिल्म है. हमारे इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय को फिल्म पर लाने के लिए टीम को बधाई. पूर्णत: श्रेठता (Class), पूर्णत: जादू.’

अक्षय कुमार ने फैंस से की अपील

अक्षय कुमार ने बीते दिन केसरी चैप्टर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान फैंस से अपील करते हुए कह रहे हैं, “जितने भी लोग इस फिल्म को देखने आएंगे, उनसे हाथ जोड़कर विनती है कि इस फिल्म को जब आप देखने आएं तो इसकी शुरुआत बिलकुल न मिस करें. यह सबसे ज्यादा जरुरी है. इसलिए जो इसे देखने आये वह लेट नहीं आए और शुरू के 10 मिनट को जरूर देखें.”

केसरी चैप्टर 2 की कहानी

केसरी चैप्टर 2 में जलियांवाला बाग के दौरान ब्रिटिश आर्मी की क्रूरता और भारतीय नागरिकों की बेरहमी से मौत की सच्ची घटना को दिखा गया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे, आर माधवन, स्टीवन हार्टले, मार्क मेनिग्नटन और एलेक्सोनील भी अहम रोल निभा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 X Review: ‘अगर सच्चाई देखनी है तो केसरी चैप्टर 2 देखों’, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले फैंस का रिव्यू

Previous article 2.97 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे ‘मंईयां सम्मान’ के 2500 रुपए, सिर्फ इन लोगों को मिलेंगे
Next article Gold-Silver Price: सोना हुआ ठंडा, चांदी भी फिसली, गुड फ्राइडे से पहले बाजार में हलचल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel