[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Chhaava की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद भावुक हुए विक्की कौशल, बोले- इससे बेहतर फीलिंग…

Chhaava की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद भावुक हुए विक्की कौशल, बोले- इससे बेहतर फीलिंग…

0
Chhaava की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद भावुक हुए विक्की कौशल, बोले- इससे बेहतर फीलिंग…
Vicky Kaushal Upcoming Films

Chhaava: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अब इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों से एक्टिंग का लोहा मनवाया है. हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘छावा’ ने दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. यह एक ऐतिहासिक फिल्म थी, जिसकी कहानी क्रूर मुगल सम्राट औरंगजेब के खिलाफ छत्रपति शिवजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की लड़ी गई न्याय की गौरवगाथा पर आधारित है. फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला. साथ ही यह विक्की कौशल के करियर की पहली सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई. इस बीच अब एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ‘छावा’ तक की सफलता और अपने स्ट्रगल को लेकर बात की है.

200-300 रुपए की ऐड फिल्मों में मांगा रोल

विक्की कौशल ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह मशहूर एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल के बेटे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा.उन्होंने कहा, “अपने करियर के लिए मैं सिर्फ ऊपरवाले का शुक्रगुज़ार हूं. उसने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है. मुझे याद है कि जब मैं छोटी-छोटी ऐड फिल्मों में रोल मांगा करता था. उनसे मुझे 200-300 रुपए मिलते थे. इसलिए आज मैं जहां हूं, उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं. अगर किसी ने मुझसे 10-12 साल पहले कहा होता कि मेरे गाने इतने मशहूर हो जाएंगे और मेरी अपनी एक फैनबेस होगी, तो मैं हंसकर कहता कि क्या मजाक कर रहे हो यार! लेकिन आज भगवान की कृपा और माता-पिता के आशीर्वाद से मैं यहां हूं. इसके लिए मैं उन सभी मौकों का हमेशा आभारी रहूंगा जो मुझे मिले.”

कैसे रहा ‘छावा’ तक का सफर?

12 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव विक्की कौशल ने ‘छावा’ तक की यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा, “यकीन मानिए कि इससे बेहतर फीलिंग और कोई नहीं हो सकता. जब मैंने शुरुआत की थी, तब नहीं पता था कि यहां से आगे कहां जाऊंगा. लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी. शायद इसी वजह से भगवान ने मुझ पर कृपा की और मुझे काम मिला.” विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की नात करें तो वह इन दिनों संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बिजी चल रहे हैं. फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: Shahrukh Khan: ‘आतंकवादियों का इस्लाम, मेरा धर्म नहीं’, पहलगाम हमले के बाद SRK का वीडियो चर्चे में…

Previous article लोको पायलट बनकर ट्रेन में करता था चोरी, मिथिला एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा 
Next article Jaat Box Office Collection: सनी देओल की ‘जाट’ को साउथ की फिल्म ने दिखाया आईना, भारी पड़ गई टक्कर, जानें कलेक्शन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel