[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Chand Mera Dil: किल के बाद लक्ष्य लालवानी की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ अनाउंस, इस स्टार किड संग करेंगे रोमांस, देखें नया पोस्टर

Chand Mera Dil: किल के बाद लक्ष्य लालवानी की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ अनाउंस, इस स्टार किड संग करेंगे रोमांस, देखें नया पोस्टर

0
Chand Mera Dil: किल के बाद लक्ष्य लालवानी की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ अनाउंस, इस स्टार किड संग करेंगे रोमांस, देखें नया पोस्टर
चांद मेरा दिल, फोटो- इंस्टाग्राम

Chand Mera Dil: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन एक और नई फिल्म के साथ बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म में साल 2023 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किल’ के एक्टर लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं. लेकिन इस बार वह एक्शन नहीं रोमांस करेंगे, वह भी बॉलीवुड की स्टार किड अनन्या पांडे के साथ. फिल्म ने निर्माता ने अपकमिंग फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है. साथ ही इस बात की भी घोषणा की है कि यह फिल्म अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यहां देखें फिल्म का पोस्टर

अनन्या पांडे संग रोमांस करेंगे लक्ष्य लालवानी

लक्ष्य लालवानी की इस नई रोमांटिक फिल्म का नाम है, ‘चांद मेरा दिल’. इसकी अनाउंसमेंट फिल्म के निर्माता करण जौहर ने 4 पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर साझा की है. उन्होंने पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखा है, ‘हम एक बेहद प्यारी और भावुक प्रेम कहानी लाने की तैयारी में हैं. ऐसी प्रेम कहानी होगी, जैसी पहले कभी नहीं रही. प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है’?चांद मेरा दिल में नजर आएंगे अनन्या पांडे और लक्ष्य. 2025 में सिनेमाघरों में.”

चांद मेरा दिल का पोस्टर

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की चांद मेरा दिल फिल्म के 4 पोस्टर सामने आए है. जिसमें से एक पोस्टर में, अनन्या और लक्ष्य एक स्वेटर के पीछे अपना मुंह छुपाए हुए दिख रहे हैं. इसके बाद दूसरे पोस्टर में दोनों अपना क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दिए हैं. जिसमें लक्ष्य अनन्या के कंधे पर अपना सिर रखे मुस्कुराते नजर आए हैं. जबकि तीसरे और चौथे पोस्टर में इस नए कपल की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

चांद मेरा दिल की स्टार कास्ट

चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं. वहीं, फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं. जबकि फिल्म में लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी. हालांकि, कब इसकी जानकारी मेकर्स ने साझा नहीं की है.

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की तरह यह फिल्म भी हिट होती है या नहीं.

Also Read: Baby John Teaser: वरुण धवन की फिल्म का धमाका, प्रभास का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 2, जानें कौन है नंबर 1

Previous article बच्चे के पॉकेट में रखा बम हुआ ब्लास्ट, दादा-पोता जख्मी
Next article 10 माह में पॉक्सो एक्ट के 42 मामले दर्ज
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel