[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Chand Mera Dil Collection: संडे का पूरा फायदा नहीं उठा पाई ‘चांद मेरा दिल’, तीसरे दिन हुआ इतना कलेक्शन

Chand Mera Dil Collection: संडे का पूरा फायदा नहीं उठा पाई ‘चांद मेरा दिल’, तीसरे दिन हुआ इतना कलेक्शन

0
Chand Mera Dil Collection: संडे का पूरा फायदा नहीं उठा पाई ‘चांद मेरा दिल’, तीसरे दिन हुआ इतना कलेक्शन
अनन्या पांडे और लक्ष्य, फोटो- इंस्टाग्राम

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3: ‘चांद मेरा दिल’ को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म की कमाई पहले वीकेंड में खास रफ्तार नहीं पकड़ सकी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 4.35 करोड़ का कारोबार किया. हालांकि यह शनिवार की कमाई 3.75 करोड़ से थोड़ा बेहतर रहा, लेकिन फिल्म अब भी बड़ी छलांग लगाने में नाकाम दिखी.

रविवार को बढ़ी कमाई

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 3 करोड़ की ओपनिंग ली थी. तीन दिनों की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन अब 11.10 करोड़ पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 12.94 करोड़ बताया जा रहा है. बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखें तो फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा नहीं मिल पाया. आमतौर पर रोमांटिक फिल्मों में रविवार को बड़ा उछाल देखने को मिलता है, लेकिन यहां वैसा देखने को नहीं मिला.

‘सैयारा’ से काफी पीछे निकली फिल्म

पिछले साल रिलीज हुई ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्मों में शामिल हुई थी. तुलना करें तो ‘चांद मेरा दिल’ उसकी रफ्तार के आसपास भी नहीं पहुंच सकी. हालांकि फिल्म ने एक दिन से बेहतर प्रदर्शन जरूर किया है. जुनैद खान और साई पल्लवी की उस फिल्म ने पहले रविवार को केवल 1.07 करोड़ कमाए थे. वहीं, अनन्या पांडे की पिछली रिलीज तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने अपने पहले रविवार को 5.5 करोड़ का कारोबार किया था, जो ‘चांद मेरा दिल’ से ज्यादा था.

पहली बार साथ आए अनन्या और लक्ष्य

फिल्म का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिज्के डिसूजा ने किया है. स्क्रीनप्ले तुषार परांजपे और विवेक सोनी ने लिखा है. दिलचस्प बात यह है कि अनन्या पांडे और लक्ष्य पहली बार किसी फीचर फिल्म में साथ नजर आए हैं. हालांकि दोनों इससे पहले कई विज्ञापनों में साथ काम कर चुके हैं. वहीं, टीवी से फिल्मों में आए लक्ष्य के करियर की यह तीसरी बड़ी प्रोजेक्ट है.

यह भी पढ़ें- Samuk: एलियंस से भिड़ेंगे अक्षय कुमार? बनेगी भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन फिल्म, जानें डिटेल्स

Previous article महारुद्र यज्ञ में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, कहा- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा
Next article बेगूसराय में E-रिक्शा कारोबारी का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने व्यवसायी को कराया मुक्त
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel