[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Box Office Report: कंगना-दिलजीत को पछाड़ नंबर 1 बनी ‘हॉन्टेड 3D’, बिना बड़े स्टार के 5 दिन में कर डाली सबसे ज्यादा कमाई

Box Office Report: कंगना-दिलजीत को पछाड़ नंबर 1 बनी ‘हॉन्टेड 3D’, बिना बड़े स्टार के 5 दिन में कर डाली सबसे ज्यादा कमाई

0
Box Office Report: कंगना-दिलजीत को पछाड़ नंबर 1 बनी ‘हॉन्टेड 3D’, बिना बड़े स्टार के 5 दिन में कर डाली सबसे ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Box Office Report: पिछले शुक्रवार यानी 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में एक साथ चार नई हिंदी फिल्में रिलीज हुईं. जब एक ही दिन कई फिल्में रिलीज होती हैं, तो दर्शकों का ध्यान और थिएटर स्क्रीन आपस में बंट जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि बॉक्स ऑफिस की इस जंग में कौन आगे निकला और किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की? आइए जानते हैं.

सबको पछाड़कर नंबर वन बनी हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’

इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में सबसे बड़ा सरप्राइज विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट ने दिया है. मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मीमोह चक्रवर्ती स्टारर इस फिल्म ने बिना किसी बड़े सुपरस्टार, बजट और बड़े स्तर के प्रमोशन के भी बाकी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने ₹2 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसकी कुल नेट कमाई ₹13.35 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने ₹15.67 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

इम्तियाज अली और कंगना रनौत की फिल्में अब भी रेस में पीछे

जहां ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं इम्तियाज अली और कंगना रनौत जैसे बड़े नामों की फिल्में अभी कमाई के मामले में पीछे चल रही हैं. दोनों फिल्में रिलीज के पांच दिन बाद भी ₹10 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई हैं.

मैं वापस आऊंगा: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को ₹1.90 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसकी ऑक्यूपेंसी पर भी दिखा. मंगलवार को फिल्म की 31% से ज्यादा सीटें भरी रहीं. फिलहाल इसकी कुल नेट कमाई ₹8.30 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

भारत भाग्य विधाता: कंगना रनौत की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ ₹65 लाख की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन ₹5.55 करोड़ हो गया है. फिल्म को अपनी रफ्तार बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी.

मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ का सबसे बुरा हाल

इस चार फिल्मों की लड़ाई में सबसे ज्यादा नुकसान एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ को उठाना पड़ा है. इस फिल्म को देखने लोग बहुत ही कम संख्या में थियेटर पहुंच रहे हैं. मंगलवार को इस फिल्म ने केवल ₹46 लाख की कमाई की. अब तक इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन सिर्फ ₹4.41 करोड़ ही हो पाया है. कम शोज और कम दर्शकों की वजह से यह फिल्म इस रेस में सबसे पीछे छूट गई है.

यह भी पढ़ें: Haunted 3D: Echoes की सफलता पर मिमोह चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी सपने के पूरे होने जैसा है

Previous article मधुबनी: मौसम बेरहम, झुलसाने वाली गर्मी और उमस से आम जनजीवन बेहाल
Next article RJD Protest in Motihari: महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ राजद का धरना
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel