[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Box Office Report: बॉक्स ऑफिस जंग में ‘सैयारा’ हुई आउट, ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ का चला सिक्का, जानें कलेक्शन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस जंग में ‘सैयारा’ हुई आउट, ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ का चला सिक्का, जानें कलेक्शन

0
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस जंग में ‘सैयारा’ हुई आउट, ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ का चला सिक्का, जानें कलेक्शन
Box Office Report

Box Office Report: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में बड़ा मुकाबला देखने को मिला जब रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ आमने-सामने आईं. टिकट खिड़कियों पर दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया.दोनों मूवीज ने देश-विदेश में रिलीज होकर शानदार शुरुआत की है. वहीं इन दिग्गज फिल्मों के बीच अहान पांडे की ‘सैयारा’ भी टिके रहने की कोशिश कर रही है. अब देखते हैं तीनों का कलेक्शन रिपोर्ट क्या कहता है.

कुली की धुआंधार कमाई

रजनीकांत की फिल्म कुली की धमाकेदार कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन मूवी ने 0.03 करोड़ रुपये अभी तक किया. हालांकि ये आंकड़े शाम तक बढ़ जाएंगे. मूवी की कुल कमाई 193.28 करोड़ रुपये हो गई है. 200 करोड़ कमाने में फिल्म बस कुछ कदम की दूरी पर है.

वॉर 2 के हिस्से आए इतने करोड़

ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 भी तेजी से कमाई कर रही है. sacnilk के अनुसार, 5वें दिन फिल्म ने 0.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये अर्ली आंकड़े है और शाम तक अपडेट होंगे. मूवी की कुल कमाई अबतक 174.31 करोड़ हो चुकी है. फिलहाल तो वॉर 2 कुली से पीछे चल रही.

सैयारा कर रही संघर्ष

sacnilk के अनुसार, मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म सैयारा ने 31वें दिन 0.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसका नेट कलेक्शन 324.5 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने काम किया हैं. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया था. दो नये बड़े कलाकारों के होते हुए भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और तगड़ी कमाई की.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड तूफान- ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? आंकड़े करेंगे हैरान

यह भी पढ़ें- Coolie: रजनीकांत की कुली बनी ब्लॉकबस्टर, अखिल अक्किनेनी ने पिता नागार्जुन संग मनाया जश्न, कहा- बधाई हो मेरे किंग

Previous article UPSC EPFO Recruitment 2025: EO/AO और APFC पदों पर भर्ती, आवेदन का आखिरी मौका आज
Next article दिल्ली में छात्र, करियर और शिक्षा से जुड़ा बड़ा कार्यक्रम, जानिए क्या है इस बार AICCC 2025 की थीम
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel