[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी और कौन हुआ फुस्स? कलेक्शन रिपोर्ट ने खोले पत्ते

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी और कौन हुआ फुस्स? कलेक्शन रिपोर्ट ने खोले पत्ते

0
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी और कौन हुआ फुस्स? कलेक्शन रिपोर्ट ने खोले पत्ते
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Saturday Box Office Report: इन दिनों सिनेमाघरों में चार बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. बॉक्स ऑफिस की इस रेस में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी नई फिल्में शामिल हैं. वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ अब भी अपनी पकड़ बनाए हुए है. अब सवाल यही है कि इस कड़ी टक्कर में कौन फिल्म आगे निकल रही है और किसका सफर धीमा पड़ता नजर आ रहा है. आइए जानते हैं शनिवार की कमाई में किसने बाजी मारी.

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की रफ्तार हुई तेज

Alpha Box Office Report
अल्फा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ग्रोथ दिखाई. शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 9-10 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि शनिवार को यह बढ़कर करीब 11.25-11.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. इस तरह फिल्म ने दो दिनों में भारत में 20 करोड़ रुपए से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है. मल्टीप्लेक्स में शाम और रात के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी बेहतर रही. वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी दो दिनों में 37 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गया है.

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मारी सेंचुरी

Welcome To The Jungle Box Office Report
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने शनिवार को भारत में 7.5 करोड़ रुपए की अच्छी कमाई की. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में टोटल 105.15 करोड़ रुपए कमाकर 100 करोड़ का क्लब पार कर लिया है. विदेशों से भी इस फिल्म को बहुत प्यार मिल रहा है, जिससे इसकी दुनिया भर की कुल कमाई 155 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है.

Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ अब भी है मजबूत

Cocktail 2 Box Office Report
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2‘ को सिनेमाघरों में तीन हफ्ते हो गए हैं. नई फिल्में आने के बाद भी लोग इसे देखने जा रहे हैं. शनिवार को अपने 16वें दिन इस फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की. भारत में इसकी कुल कमाई अब 91.30 करोड़ रुपए हो चुकी है और यह फिल्म भी बहुत जल्द 100 करोड़ रुपए कमाने वाली है.

Baby Do Die Do Box Office: हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ का बुरा हाल

Baby Do Die Do Box Office Report
बेबी दो डाई दो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम की नई कॉमेडी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. शनिवार को फिल्म ने सिर्फ 70 लाख रुपए कमाए, जिससे दो दिनों में इसकी कुल कमाई करीब 1.34 करोड़ रुपए ही हो पाई है. यह कमाई उम्मीद से बहुत कम है.

Final Box Office Update: किसका पलड़ा भारी?

अगर कुल कमाई की बात करें, तो ‘वेलकम टू द जंगल’ अभी सबसे आगे है. वहीं ‘अल्फा’ तेजी से आगे बढ़ रही है. ‘कॉकटेल 2’ लगातार स्थिर प्रदर्शन कर रही है, जबकि ‘बेबी दो डाई दो’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमजोर स्थिति में दिख रही है.

यह भी पढ़ें: Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, आलिया भट्ट के हुनर की तारीफ की, शरवरी और बॉबी देओल का नाम भी नहीं लिया

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्क्रिप्ट आई पसंद, शूटिंग भी कर ली, फिर संजय दत्त ने क्यों छोड़ी फिल्म? अहमद खान ने बताई सच्चाई

Previous article झंझारपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
Next article कैमूर में थानाध्यक्ष ने असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी, रामगढ़ थाना में गुंडा परेड
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel