[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Border vs Border 2 Box Office: रिकॉर्ड तोड़ने पर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कोई भी नहीं तोड़ सकता

Border vs Border 2 Box Office: रिकॉर्ड तोड़ने पर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कोई भी नहीं तोड़ सकता

0
Border vs Border 2 Box Office: रिकॉर्ड तोड़ने पर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कोई भी नहीं तोड़ सकता
बॉर्डर बनाम बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम

Border vs Border 2 Box Office: भारतीय फिल्म निर्माता निधि दत्ता इन दिनों अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का मच अवेटेड सीक्वल है, जिसे उनके पिता जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था. ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें ‘बॉर्डर 2’ की तुलना ओरिजिनल ‘बॉर्डर’ से की गई और यह सवाल उठाया गया कि क्या सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. इस पर अब निधि दत्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सीक्वल को लेकर अपना साफ नजरिया रखा है.

Image 31
Border vs border 2 box office: रिकॉर्ड तोड़ने पर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कोई भी नहीं तोड़ सकता 3

बॉर्डर 1 और बॉर्डर 2 की तुलना पर क्या बोलीं निधि दत्ता

निधि दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वायरल रील का जवाब देते हुए लिखा, “बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ने का आइडिया कभी था ही नहीं. कोई भी उस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकता. मेरे पिता ने एक मास्टरपीस बनाई है. बॉर्डर हमारे सैनिकों की कहानियां बताने के लिए बनी थी और बॉर्डर 2 भी वही काम कर रही है. यही सबसे अहम बात है, हमारे जवानों की कहानियां.”

परमवीर सिंह चीमा का कमबैक

फिल्म से जुड़ी एक और खास बात यह है कि अभिनेता परमवीर सिंह चीमा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. ‘तेरे इश्क में’ के बाद वह ‘बॉर्डर 2’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला-तनोट में लॉन्च किया गया, जहां परमवीर ने खुलासा किया कि उन्हें इस फिल्म में कास्ट होने का मौका वेब सीरीज ‘तब्बर’ की वजह से मिला.

फिल्म से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

‘बॉर्डर 2’ एक भव्य एक्शन वॉर फिल्म है, जिसे अनुराग सिंह ने लिखा और निर्देशित किया है. इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता मिलकर कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी.

यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 23 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Collection Day 31: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बनी लंबी रेस का घोड़ा, 31वें दिन भी करोड़ों की कमाई, जानें पूरा रिपोर्ट कार्ड

Previous article नागफेनी में चला वाहन सघन जांच अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ा रूख
Next article बिहार में बंद चीनी मिलें फिर से होगी चालू : मंत्री
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel