[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Border: सालों बाद सुनील शेट्टी ने किया खुलासा, इस वजह से बॉर्डर में काम करने से किया था मना, फिर खास शख्स ने यूं मनाया

Border: सालों बाद सुनील शेट्टी ने किया खुलासा, इस वजह से बॉर्डर में काम करने से किया था मना, फिर खास शख्स ने यूं मनाया

0
Border: सालों बाद सुनील शेट्टी ने किया खुलासा, इस वजह से बॉर्डर में काम करने से किया था मना, फिर खास शख्स ने यूं मनाया
Suniel Shetty reacts on not part of border 2

Border: सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरा 3 को लेकर चर्चा में है, जिसमें उनके साथ परेश रावल और अक्षय कुमार है. सुनील ने अपने करियर में मोहरा, धड़कन, हेरा फेरी जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है. साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर में एक्टर ने अहम किरदार निभाया था. हालांकि क्या आप जानते हैं कि एक्टर ने पहले बॉर्डर फिल्म करने से मना कर दिया था. जी हां, उन्होंने जेपी दत्ता की फिल्म गुस्से की वजह से करने से इनकार कर दिया था. इस बारे में उन्होंने खुद बताया.

बॉर्डर में काम करने से सुनील शेट्टी ने कर दिया था मना

कल्ट क्लासिक फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने भैरव सिंह का किरदार निभाया था. रेडियो नशा से बातचीत में एक्टर ने बताया, मैंने पहले ये रोल करने से मना कर दिया था क्योंकि मैंने सुना था कि जेपी दत्ता एक सख्त निर्देशक है और अपसेट होने पर गालियां भी दे देते थे. मुझे खुद काफी गुस्सा आता है. जब जेपी मुझसे मिलने आया तो मैंने उनसे कहा कि ‘मैं तुम्हारे पास दोबारा लौटूंगा.’ उसके बाद मैंने अपने सेक्रेटरी से कहा, ‘मैं ये नहीं कर रहा क्योंकि उसने गाली दी दो तो मैं हाथ उठा दूंगा.’

बॉर्डर करने के लिए कैसे माने सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने बताया, मुझे किसी से अपने रिश्ते खराब नहीं करना था तो मैंने सोचा इसको भूल जाते हैं. हालांकि जेपी दत्ता बहुत जिद्दी थे मुझे कास्ट करने के लिए. वह भरत शाह के पास पहुंचे जो मेरी सास को जानते थे. मेरी सास के जरिए ये फिल्म मेरे पास पहुंची. उन्होंने ये फिल्म करने के लिए मुझे मनाया. मैंने उनसे कहा कि ये मेरी शर्ते है और अगर कोई सिचुएशन होगी, तो मैं फिल्म छोड़कर चला जाऊंगा. एक्टर ने आगे कहा कि, पहले दिन से ही मैं और जेपी एक दूसरे से घुलमिल गए.

केसरी वीर कब होगी रिलीज?

सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म केसरी वीर 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और ये एक ऐतिहासिक फिल्म है. इसमें सुनील के अलावा सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय, अरुणा ईरानी, बरखा बिष्ट नजर आने वाले हैं. शितिज श्रीवास्तव और कनु चौहान की ओर से निर्दिशत फिल्म को लेकर काफी बज है.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Previous article Viral Video: भोले भाले लोगों को करते थे परेशान, अब पांव पर खड़े होने के लिए तरस रहे इनामी बदमाश
Next article Summer Special Trains: पटना से दिल्ली‑मुंबई‑पुरी जाने के लिए मिलेगी तुरंत सीट, रेलवे ने चलाया 16 समर स्पेशल ट्रेनें
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel